सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   Bhind News: CM inaugurated development works worth 44 crores in Bhind

Bhind News: भिंड में सीएम ने 44 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण किया, सोलर पंप और कृषि योजनाओं की दी सौगात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 28 Jun 2025 10:04 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश में PPP मॉडल पर आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज और पैरा मेडिकल स्टाफ के प्रशिक्षण संस्थान खोले जाएंगे। किसानों के लिए रतनगढ़ माता बहुउद्देश्यीय परियोजना और सोलर पंप योजना के तहत 90% अनुदान पर 1 से 7.5 एचपी तक के सोलर पंप उपलब्ध कराए जाएंगे।

Bhind News: CM inaugurated development works worth 44 crores in Bhind
भिंड में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को भिंड जिले के ग्राम दंदरौआ में आयोजित किसान एवं रोजगार सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने राज्य स्तरीय सोलर पंप पोर्टल का शुभारंभ किया। उन्होंने 44 करोड़ रुपये लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया।

Trending Videos


डॉ. यादव ने घोषणा की कि प्रदेश में पीपीपी मॉडल पर आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज और पैरा मेडिकल स्टॉफ के प्रशिक्षण संस्थान स्थापित किए जाएंगे। साथ ही धारौली और अमायन को नगर परिषद का दर्जा देने की दिशा में परीक्षण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में रतनगढ़ माता बहुउद्देश्यीय परियोजना लागू करने की बात कही, जिससे मेहगांव और गोहद विधानसभा क्षेत्र को लाभ मिलेगा। मेहगांव में स्टेडियम और बच्चों के लिए अमृत-2 योजना के अंतर्गत पार्क का निर्माण भी कराया जाएगा। इसके अलावा दंदरौआ सरकार के धाम तक डबल लेन सड़क का निर्माण कर सुगम आवागमन सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कब होगी शादी...? अनिरुद्धाचार्य से सवाल पूछने पर जबलपुर के युवक की चली गई जान, जानें पूरा मामला

मुख्यमंत्री ने कहा कि भिंड की धरती शौर्य और पराक्रम की प्रतीक है। अब यह क्षेत्र डाकुओं के आतंक के लिए नहीं, विकास की यात्रा के लिए पहचाना जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण और ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में पीकेसी परियोजना को ऐतिहासिक बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का सिंचाई रकबा 55 लाख हेक्टेयर से बढ़ाकर 100 लाख हेक्टेयर तक किया जाएगा। आज शुभारंभ की गई सोलर पंप योजना के तहत किसानों को 90% अनुदान पर 1 से 7.5 एचपी तक के सोलर पंप उपलब्ध कराए जाएंगे।

इसके अलावा डॉ. भीमराव आंबेडकर कामधेनु योजना के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने और दुग्ध उत्पादन को राष्ट्रीय स्तर पर 9% से 20 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed