सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   Bhind News: Two innocent brothers sleeping with their mother were bitten by a snake

Bhind News: मां के साथ सो रहे दो मासूम भाइयों को सांप ने डसा, इलाज से पहले हुई मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 29 Jul 2025 07:08 PM IST
विज्ञापन
सार

MP: मां ने शोर मचाकर पति और अन्य परिजनों को बुलाया। आनन-फानन में दोनों बच्चों को निजी वाहन से रौन के सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

Bhind News: Two innocent brothers sleeping with their mother were bitten by a snake
बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भिंड जिले के लहार क्षेत्र के नकारा गांव में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर में पलंग पर मां के साथ सो रहे दो मासूम भाइयों को जहरीले सांप ने डस लिया। घटना में दोनों बच्चों की मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार, ग्राम नकारा निवासी साधना शाक्य पत्नी सतीश कुमार शाक्य अपने चार वर्षीय बेटे जितेंद्र और दो वर्षीय बेटे प्रशांत के साथ घर में पलंग पर सो रही थीं। रात करीब 10 बजे अचानक जितेंद्र के जोर-जोर से रोने की आवाज सुनकर मां की नींद खुली। उन्होंने देखा कि एक सांप बेटे के दाहिने हाथ में लिपटा हुआ है और उसकी अंगुली मुंह में दबाए हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साधना ने घबराकर सांप को भगाने की कोशिश की। तभी वह पलंग से कूदकर भागा और जाते-जाते छोटे बेटे प्रशांत को भी पैर में डस लिया। इसके बाद सांप वहां से रेंगता हुआ बाहर निकल गया।


पढ़ें: नहर में बहते हुए एक किलोमीटर दूर पहुंची मासूम की मौत, गांव में मातम; पुलिस जांच में जुटी

मां ने शोर मचाकर पति और अन्य परिजनों को बुलाया। आनन-फानन में दोनों बच्चों को निजी वाहन से रौन के सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई। परिजनों ने बच्चों का अंतिम संस्कार कर दिया। गांववालों ने प्रशासन से मांग की है कि बारिश के मौसम में सांपों की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए गांव और आसपास के क्षेत्रों में फॉगिंग कराई जाए और सांप से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed