{"_id":"68838078bc217d03fc0aa31a","slug":"former-leader-of-opposition-receives-death-threat-writes-letter-to-dgp-demanding-security-bhind-news-c-1-1-noi1227-3207620-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhind: ‘मकान तोड़ देंगे और जान से मार देंगे’, पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह को जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhind: ‘मकान तोड़ देंगे और जान से मार देंगे’, पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह को जान से मारने की धमकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 06:56 PM IST
विज्ञापन
सार
Bhind News: मध्यप्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। डॉ. सिंह को यह धमकी एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल फोन पर दी गई, जिसमें उनसे मकान तोड़ने और जान से मारने की बात कही गई।
पूर्व नेताप्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह को मिली जान से मारने की धमकी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्यप्रदेश की राजनीति एक बार फिर उस समय गरमा गई जब वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह को जान से मारने की धमकी मिली। यह धमकी 25 जुलाई को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल फोन पर दी गई, जिसमें उनके मकान को तोड़ने और उनकी जान लेने की बात कही गई। इस गंभीर प्रकरण को लेकर डॉ. सिंह ने राज्य के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना को पत्र लिखकर सुरक्षा बढ़ाने और तत्काल जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos
डॉ. गोविंद सिंह ने अपने पत्र में साफ तौर पर उल्लेख किया है कि उन्हें मिली धमकी केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और विपक्षी नेताओं की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से उन्हें निशाना बनाया गया है, उससे उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा खतरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Rewa News: पुलिस हिरासत में हथकड़ी पहने अपराधियों ने बनाई रील, चोरहटा थाना सवालों के घेरे में; जांच के आदेश
राजनीतिक तनाव के बीच आई धमकी ने बढ़ाई चिंता
यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब प्रदेश की राजनीति में गर्माहट और विरोधी नेताओं पर दबाव की घटनाएं लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं। डॉ. सिंह को मिली धमकी ने न केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं को, बल्कि पूरे राजनीतिक गलियारे को चौंका दिया है।
तकनीकी जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
डॉ. सिंह ने पुलिस महानिदेशक से आग्रह किया है कि फोन कॉल की तकनीकी जांच कर यह पता लगाया जाए कि कॉल कहां से और किसके द्वारा की गई। उन्होंने कहा कि दोषियों को शीघ्र चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि ऐसे दुस्साहसी तत्वों को कानून का भय हो।
लोकतंत्र में असहमति का सम्मान जरूरी
अपने पत्र में डॉ. गोविंद सिंह ने यह भी लिखा कि लोकतंत्र में असहमति और आलोचना की पूरी स्वतंत्रता होनी चाहिए। लेकिन जान से मारने जैसी धमकियां न केवल असंवैधानिक हैं, बल्कि सामाजिक सौहार्द को भी खंडित करती हैं। उन्होंने सरकार से अपील की कि वह विपक्षी नेताओं की सुरक्षा को लेकर गंभीरता बरते।
यह भी पढ़ें- Indore: नीट मामले में छात्रों की याचिका खारिज, इंदौर हाईकोर्ट के फैसले को दी थी चुनौती

कमेंट
कमेंट X