सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   MP is very strange: Bhind Tehsildar declared the entire Bhind as dead in the death registration order

MP गजब अजब है: भिंड शहर ही मृत घोषित, तहसीलदार ने मृत्यु पंजीयन आदेश कर दिया जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 21 May 2025 09:10 PM IST
विज्ञापन
सार

भिंड में तहसीलदार द्वारा खुद का ही मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की गलती सामने आई, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। मामले में लापरवाही पाई जाने पर तहसीलदार मोहनलाल शर्मा पर कार्रवाई कर उन्हें पद से हटाया गया और 25 हजार का जुर्माना लगाया गया। 

MP is very strange: Bhind Tehsildar declared the entire Bhind as dead in the death registration order
आदेश
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश जिला अक्सर ही अजीबो गरीब कारनामों या घटनाओं को लेकर अक्सर चर्चा में बना रहा है। ऐसा ही इस बार भिंड तहसीलदार द्वारा किए जाने वाला मामला फिर एक बार सामने आया है। जहां भिंड का ही मृत्यु पंजीयन आदेश जारी कर दिया गया है, जो कि अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Trending Videos


गौरतलब है कि भिंड तहसीलदार कार्यालय में शहर के चतुर्वेदी नगर कॉलोनी के रहने वाले गोविंद के पिता रामहेत का निधन 8 नवंबर 2018 को हो गया था। किन्हीं कारणों से अप्रैल में उनका मृत्यु प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ी तो परिवार ने डेथ सर्टिफिकेट के लिए तहसील कार्यालय में आवेदन किया। पांच मई 2025 को भिंड तहसीलदार कार्यालय से मृत्यु पंजीयन आदेश जारी हुआ और जब वह आवेदक तक पहुंचा तो हर कोई उसे देख कर चौंक गया, क्योंकि भिंड तहसीलदार के हस्ताक्षर से जारी हुआ डेथ सर्टिफिकेट भिंड का था, ना कि आवेदनकर्ता का। इसके बाद तुरंत की तहसीलदार मोहनलाल शर्मा ने लोक सेवा संचालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -मातृ शक्ति महिला समन्वय के नेतृत्व में निकाली गई भारत भक्ति यात्रा, सेना का किया समर्थन 
 
मामला सामने आते ही बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनीत मिश्रा ने कहा कि तहसील कार्यालय में इस तरह का लापरवाही भरा काम होना बेहद गंभीर है। तहसीलदार को पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है। शासन को उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। सचिव हिमांशु शर्मा ने कहा कि यदि तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो बार एसोसिएशन अर्थी यात्रा निकालेगा। उन्होंने कहा कि तहसील कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। बिना लेन-देन कोई प्रमाण पत्र जारी नहीं होता।

ये भी पढ़ें -फर्जी तरीके से की नियुक्ति, तत्कालीन संयुक्त संचालक व तात्कालिक जिला फ्लोरोसिस सलाहकार पर एफआईआर
 
घटनाक्रम सामने आते ही जिला जनसंपर्क कार्यालय से आदेश जारी किया गया। इसमें लिखा गया कि तहसीलदार मोहनलाल शर्मा को कार्यालय अधीक्षक भू अभिलेख भिंड में कार्य करने के लिए आदेशित किया गया है। भिंड अपर कलेक्टर एलके पांडेय द्वारा कार्य सुविधा की दृष्टि से मोहनलाल शर्मा सहायक अधीक्षक भू अभिलेख एवं प्रभारी तहसीलदार तहसील भिंड शहर को कार्यालय अधीक्षक भू अभिलेख भिंड में कार्य करने के लिए आदेशित किया गया है। शर्मा के वृतों का प्रभार देवेन्द्र सिंह नायब तहसीलदार वृत पीपरी को सौंपा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed