{"_id":"683d73a12f09a595740e2e91","slug":"son-had-an-affair-father-was-chased-and-beaten-with-sticks-bhind-news-c-1-1-noi1227-3015763-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhind News: बेटे की करतूत पर पिता की पिटाई, दौड़ा दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhind News: बेटे की करतूत पर पिता की पिटाई, दौड़ा दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 04:37 PM IST
विज्ञापन
सार
मोहल्ले की विवाहिता को भगाने की रंजिश में छह लोगों ने युवक के पिता सुनील बाल्मीकि को अगवाकर सुभाष नगर में लाठी-डंडों से पीटा। हमले में सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अस्पताल में भर्ती पीड़ित व्यक्ति।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
शहर में एक युवक के प्रेम प्रसंग ने हिंसक रूप ले लिया। युवक की हरकतों से नाराज लोगों ने उसके पिता को अगवाकर लाठी-डंडों से दौड़ा दौड़ाकर पीटा। गंभीर रूप से घायल पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के लहार रोड की है।
सुनील बाल्मीकि के बेटे विवेक का मोहल्ले की एक विवाहिता से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हाल ही में विवेक उक्त महिला को लेकर भाग गया, जिससे मोहल्ले में आक्रोश फैल गया। इसी रंजिश के चलते छह लोगों ने सुनील बाल्मीकि को लहार रोड से अगवा कर सुभाष नगर इलाके में ले जाकर लाठी डंडों से जमकर पीटा। हमलावरों ने दौड़ा दौड़ाकर मारपीट की, जिससे सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया।
ये भी पढ़ें- MP News: छतरपुर में बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बकरीद से पहले कुर्बानी को लेकर कही ये बात
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सुनील को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने सूरज बाल्मीकि, छोटू बाल्मीकि, दीपू बाल्मीकि और अंकुश बाल्मीकि के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी बृजेन्द्र सिंह सेंगर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X