सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   The youth was surrounded by miscreants, on getting the information the MLA arrived with a gun

Bhind Crime: बदमाशों ने युवक को घेरा तो विधायक ने तानी बंदूक, देखते ही भाग खड़े हुए हमलावर; जानें मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 02 May 2025 05:11 PM IST
विज्ञापन
सार

Bhind: घटना के बाद विधायक अंबरीश शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई धमकाता है या डराता है, तो पुलिस की मदद लेनी चाहिए। जरूरत पड़ी तो वे स्वयं मदद के लिए तैयार हैं।

The youth was surrounded by miscreants, on getting the information the MLA arrived with a gun
बदमाशों ने युवक को घेरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

लहार विधानसभा क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट कर रहे बदमाशों को देख विधायक अंबरीश शर्मा ने सख्त रुख अपनाते हुए बंदूक निकाल ली। विधायक को इस रूप में देखकर बदमाश उल्टे पैर भाग खड़े हुए। घटना का वीडियो शुक्रवार को सामने आया है।

Trending Videos

जानकारी के मुताबिक, लहार निवासी युवराज सिंह राजावत गुरुवार को अपने परिजन के साथ कार से भिंड जा रहे थे। रास्ते में रावतपुरा सानी मोड़ पर एक कार ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर जबरन रुकवा लिया। युवराज के गाड़ी रोकते ही कार से कुछ नकाबपोश युवक उतरे, जिनके हाथों में लाठी-डंडे थे। उन्होंने युवराज को गाड़ी से बाहर खींच लिया और गाली-गलौज करने लगे। जब युवराज ने विरोध किया, तो वे मारपीट पर उतर आए। यह देख मौके पर राहगीर भी इकट्ठा होने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान लहार विधायक अंबरीश शर्मा वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने सड़क पर हो रही गुंडागर्दी देखी तो तुरंत ड्राइवर को गाड़ी रोकने को कहा। गाड़ी रुकते ही वे बाहर निकले और बदमाशों को ललकारा। इसके बाद उन्होंने गाड़ी से अपनी बंदूक निकाल ली। विधायक को बंदूक के साथ देख बदमाश पीछे हटने लगे और फिर अपनी कार में बैठकर मौके से भाग निकले।


पढ़ें: निर्माणाधीन इमारत की छत गिरने से चार मजदूर घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती; ऐसे हुआ हादसा

इस घटना को लेकर लहार थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा ने कहा कि अब तक इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर पीड़ित सामने आता है, तो कार्रवाई की जाएगी और उसे पूरा सहयोग दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed