फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   bhopal-ats-arrests-mohammad-faraz-suspected-anti-national-activities-uapa-case

Bhopal: मोबाइल फोन से संदिग्ध फाइलों को भेजा था पाकिस्तान, आधी रात आरोपी को एटीएस ने उठाया; लिया रिमांड पर

Sat, 13 Jun 2026 10:59 AM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Sat, 13 Jun 2026 10:59 AM IST
सार

भोपाल में एटीएस ने देश-विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के संदेह में एक युवक को गिरफ्तार किया है। जांच में आरोपी के मोबाइल से संदिग्ध दस्तावेज मिलने और विदेशी संपर्कों के संकेत सामने आए हैं। फिलहाल एटीएस आरोपी के नेटवर्क, डिजिटल गतिविधियों और संभावित विदेशी कनेक्शन की जांच कर रही है।

विज्ञापन
bhopal-ats-arrests-mohammad-faraz-suspected-anti-national-activities-uapa-case
एटीएस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने देश-विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के संदेह में एक युवक को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार तड़के एटीएस की टीम ने शहर के काजी कैंप इलाके में नन्हें बी की मस्जिद के पास दबिश देकर आरोपी मोहम्मद फराज को हिरासत में लिया। कार्रवाई को पूरी तरह गोपनीय रखा गया था। इसकी जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को भी नहीं दी गई थी।

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, आरोपी फराज खान एक डॉक्टर के क्लीनिक में काम करता था। प्रारंभिक जांच में उसके मोबाइल फोन से पाकिस्तान भेजी गई कथित जिहादी दस्तावेजों की पीडीएफ फाइलें बरामद होने का दावा किया गया है। जांच एजेंसियों को यह भी इनपुट मिले हैं कि आरोपी विशेष प्रशिक्षण के लिए अफगानिस्तान जाने की तैयारी कर रहा था। इसके अलावा वह मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण भी ले रहा था।

विज्ञापन

एटीएस अब आरोपी के विदेशी संपर्कों, ऑनलाइन गतिविधियों और सोशल मीडिया नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। जांच में उत्तर प्रदेश के देवबंद स्थित मदरसे से जुड़े कुछ संदिग्ध संपर्कों की जानकारी भी सामने आने की बात कही जा रही है, जिनकी भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूएपीए और अन्य धाराओं में मामला दर्ज

अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अदालत ने आरोपी को 16 जून तक एटीएस रिमांड पर भेज दिया है। इस दौरान एजेंसी उससे उसके नेटवर्क, गतिविधियों और संभावित सहयोगियों के संबंध में पूछताछ करेगी।


ये भी पढ़ें- MP: युवक ने खुद के अपहरण की रची साजिश, पिता से मांगी एक लाख रुपये की फिरौती; ढाई घंटे में खेल हुआ खत्म

जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी कब से संदिग्ध गतिविधियों में शामिल था और स्थानीय स्तर पर उसके संपर्क किन लोगों से थे। फिलहाल मामले की जांच जारी है और एजेंसियां डिजिटल रिकॉर्ड, चैट हिस्ट्री तथा ऑनलाइन कनेक्शनों की पड़ताल कर रही हैं।

डार्क एप्स और सोशल मीडिया गतिविधियां भी जांच के दायरे में
सूत्रों के अनुसार, आरोपी कुछ डार्क एप्स के माध्यम से संदिग्ध समूहों के संपर्क में था। उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि उसने गाजा के समर्थन में कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियां पोस्ट की थीं। हालांकि, इन सभी आरोपों की जांच अभी जारी है और एजेंसियां आरोपी के डिजिटल नेटवर्क तथा संभावित विदेशी संपर्कों के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed