फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal Double murder: Second marriage, property worth crores and gunfire in the rain, investigation running

डबल मर्डर मिस्ट्रीः दूसरी शादी, करोड़ों की संपत्ति और बारिश में चली गोलियां, अब किराए के शूटरों के एंगल पर जांच

Mon, 29 Jun 2026 10:00 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 29 Jun 2026 10:00 PM IST
सार

भोपाल के ऐशबाग में सेवानिवृत्त दंपती हेमंत और शकुंतला बारीक हत्याकांड की जांच संपत्ति विवाद, पारिवारिक रिश्तों और करीबी लोगों पर केंद्रित है। पुलिस को पेशेवर शूटरों और सुनियोजित साजिश की आशंका है। सात टीमें डिजिटल, फोरेंसिक और कॉल डिटेल के आधार पर जांच कर रही हैं।

विज्ञापन
Bhopal Double murder: Second marriage, property worth crores and gunfire in the rain, investigation running
भोपाल के दोहरे हत्याकांड की गुत्थी अभी तक उलझी हुई है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के ऐशबाग के सुदामा नगर में रेलवे से सेवानिवृत्त हेमंत फिलेमोन उर्फ हेमंत बारिक और उनकी पत्नी शकुंतला फिलेमोन उर्फ शकुंतला बारीक की सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड की जांच अब कई नए मोड़ों पर पहुंच गई है। जांच का केंद्र दंपती के पारिवारिक रिश्ते, संपत्ति के उत्तराधिकार, करीबी लोगों और संभावित साजिश पर आ गया है। पुलिस को आशंका है कि वारदात किसी ऐसे व्यक्ति ने कराई या अंजाम दिलवाई, जिसे दंपती की दिनचर्या, घर की बनावट, आर्थिक स्थिति और उनकी निजी जिंदगी की पूरी जानकारी थी। 
विज्ञापन


जांच में सामने आया है कि हेमंत और शकुंतला दोनों की यह दूसरी शादी थी। दोनों अपने-अपने पहले जीवनसाथियों से अलग हो चुके थे और उनकी कोई संतान नहीं थी। हेमंत अपने भाई के बेटे को संपत्ति का उत्तराधिकारी बनाना चाहते थे, जबकि शकुंतला अपने भाई के बेटे वैभव को संपत्ति देना चाहती थीं। हालांकि वर्ष 2020 में वैभव की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। इसके बाद भी दोनों इस बात पर सहमत नहीं हो पाए कि आखिर संपत्ति किसे सौंपी जाए। परिजनों के अनुसार दंपती अक्सर कहते थे कि जो हमारी सेवा करेगा, वही हमारी संपत्ति का हकदार होगा। पुलिस अब इस पहलू को हत्या के संभावित मकसद के रूप में भी खंगाल रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- गोली मारकर दंपती की हत्या का मामला : कॉल डिटेल और फुटेज से नहीं मिला सुराग, सुपारी देकर हत्या कराने का शक
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बारिश बनी हत्यारों की ढाल
तकनीकी और फोरेंसिक जांच से संकेत मिले हैं कि बुधवार रात करीब सात से साढ़े सात बजे के बीच, तेज बारिश के दौरान दोनों की गोली मारकर हत्या की गई। उस समय टीन की छत पर बारिश इतनी तेज हो रही थी कि फायरिंग की आवाज आसपास के लोगों तक नहीं पहुंच सकी। पुलिस का मानना है कि समय का चुनाव बेहद सोच-समझकर किया गया था ताकि वारदात के दौरान किसी को शक न हो।

पीछे के दरवाजे से दाखिल हुए हमलावर
घटनास्थल के निरीक्षण में पुलिस को ऐसे साक्ष्य मिले हैं, जिससे माना जा रहा है कि बदमाश घर के पिछले दरवाजे से अंदर घुसे थे। इससे यह आशंका और मजबूत हुई है कि हमलावरों को घर की बनावट और आने-जाने के रास्तों की पहले से जानकारी थी। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कहीं किसी करीबी व्यक्ति ने वारदात की योजना बनाने में मदद तो नहीं की।

ये भी पढ़ें- डबल मर्डर का सुराग नहीं: इटारसी की संपत्ति बेचने पर आए 13 लाख बैंक में जमा फिर क्यों हुई हत्या, उलझी पुलिस


किराए के शूटरों का एंगल भी जांच में
एफएसएल की जांच में सामने आया है कि दोनों को बेहद नजदीक से गोली मारी गई। इससे पुलिस को संदेह है कि वारदात पेशेवर तरीके से अंजाम दी गई हो सकती है। जांच एजेंसियां इस संभावना पर भी काम कर रही हैं कि हत्या के लिए किराये के शूटरों का इस्तेमाल किया गया हो। हालांकि पुलिस ने अभी इस संबंध में कोई अंतिम निष्कर्ष घोषित नहीं किया है। पुलिस ने संपत्ति के संभावित उत्तराधिकारियों, करीबी रिश्तेदारों, किरायेदारों, नियमित आने-जाने वालों और दंपती के आर्थिक लेन-देन से जुड़े लोगों सहित लगभग 20 संदिग्धों की सूची तैयार की है। सभी से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। घर की तलाशी में करीब 10 पुराने मोबाइल फोन, निजी रजिस्टर और अन्य दस्तावेज मिले हैं। रजिस्टर में दर्ज रुपये के लेन-देन की भी जांच की जा रही है। पुलिस दोनों के बैंक खातों, संपत्ति की बिक्री से मिली राशि और वर्तमान वित्तीय स्थिति की भी पड़ताल कर रही है।

किरायेदार के बयान पर भी सवाल
जांच के दौरान एक किरायेदार ने दावा किया कि मंगलवार रात दंपती के बीच विवाद हुआ था और उसने गोली जैसी आवाज सुनी थी। उसने यह भी कहा कि अगले दिन उसे केवल हेमंत दिखाई दिए थे। लेकिन पुलिस जांच में सामने आया कि बुधवार को शकुंतला ने सामने रहने वाली महिला पड़ोसी से बातचीत भी की थी। इस विरोधाभास के बाद किरायेदार का बयान भी संदेह के घेरे में आ गया है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें- संपत्ति या रंजिश? भोपाल में दंपति की गोली मारकर हत्या, दो दिन तक पड़ी रहीं लाशें; FSL जांच ने पलटी कहानी

पुलिस इन सवालों का जवाब तलाश रही
  • यदि हत्या केवल लूट के लिए हुई थी तो नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज क्यों नहीं ले जाए गए?
  • दंपती के दोनों मोबाइल फोन ही क्यों गायब किए गए?
  • क्या किसी करीबी ने संपत्ति के विवाद में हत्या की साजिश रची?
  • क्या पेशेवर शूटरों का इस्तेमाल किया गया?
  • बारिश के समय ही वारदात को अंजाम देने की योजना किसने बनाई?

इनका कहना है
जांच अब डिजिटल साक्ष्यों, फोरेंसिक रिपोर्ट, मोबाइल कॉल डिटेल और संदिग्धों के बयानों के मिलान पर केंद्रित है। मामले की जांच के लिए गठित सात टीमें लगातार अलग-अलग पहलुओं पर काम कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही हत्या के पीछे की पूरी साजिश का खुलासा किया जाएगा।
संजय कुमार, पुलिस आयुक्त, भोपाल


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed