फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   tikamgarh-woman-cheated-near-union-minister-bungalow-jewellery-cash-stolen

Tikamgarh: केंद्रीय मंत्री के बंगले के पास महिला से ठगी, जेवर-नकदी लेकर फरार हुए दो युवक; सुरक्षा पर सवाल

Sun, 09 Aug 2026 09:07 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 09 Aug 2026 09:07 PM IST
सार

टीकमगढ़ में केंद्रीय मंत्री के बंगले, एसडीओपी आवास और पुलिस लाइन के पास महिला से कथित ठगी का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि दो अज्ञात युवक बातचीत में उलझाकर उसके सोने के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
tikamgarh-woman-cheated-near-union-minister-bungalow-jewellery-cash-stolen
पीड़िता मालती राय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ में सुरक्षा और पुलिस निगरानी व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक के बंगले, एसडीओपी बंगले और पुलिस लाइन के नजदीक एक महिला से दो अज्ञात युवकों द्वारा कथित रूप से ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि दोनों युवक उसे बातचीत में उलझाकर उसके सोने के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। शिकायत मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


लुकमान चौराहा निवासी मालती राय पति स्वर्गीय हरिसिंह राय ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह सुबह करीब 6 बजे पूजा के लिए फूल तोड़ने और सामान खरीदने केंद्रीय मंत्री के बंगले के पास गई थीं। इसी दौरान दो अज्ञात युवक उनके पास पहुंचे और बातचीत करने लगे।
विज्ञापन


जानें पीड़िता ने क्या बताया?
महिला के अनुसार, युवकों ने बातचीत के दौरान परिवार से जुड़ी बातें बताकर उनका विश्वास हासिल किया और उन्हें अपनी बातों में उलझा लिया। इसी दौरान दोनों युवक कथित तौर पर महिला के पास रखे सोने के जेवर और पर्स लेकर मौके से फरार हो गए। शिकायत में महिला ने सोने के दो टोकस, दो सोने की कंचड़ी, एक सोने का पेंडल और पर्स में रखे 500 रुपये गायब होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संवेदनशील इलाके में घटना से सुरक्षा पर सवाल
घटना ऐसे स्थान के पास हुई है, जहां केंद्रीय मंत्री का बंगला, एसडीओपी आवास और पुलिस लाइन स्थित हैं। ऐसे में सुबह के समय दो अज्ञात युवकों द्वारा महिला को कथित रूप से ठगी का शिकार बनाए जाने के बाद पुलिस की गश्त और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। महिला ने पुलिस से सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच की CCTV फुटेज खंगालने की मांग की है। पुलिस यदि आसपास लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच करती है तो दोनों संदिग्ध युवकों की गतिविधियों और उनके भागने के रास्ते के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं।


ये भी पढ़ें- Jabalpur News: सैंपल भेजा था सागर तो जबलपुर एफएसएल कैसे दे सकता है टेस्टिंग रिपोर्ट, हाईकोर्ट ने मांगा हलफनामा

फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना का वास्तविक स्वरूप और आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed