फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News: Sub-Inspector falls ill at the capital's Talaiya police station.

Bhopal News: राजधानी के तलैया थाने में एसआई की बिगड़ी तबीयत, साथियों ने सीपीआर देकर बचाई जान

Sun, 16 Aug 2026 11:30 AM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Sun, 16 Aug 2026 11:30 AM IST
सार

भोपाल के तलैया थाने में ड्यूटी के दौरान एसआई राधेलाल अचानक गश खाकर गिर पड़े। एएसआई राजकुमार शर्मा और आरक्षक अंकित ने तुरंत सीपीआर देकर उनकी जान बचाई। अस्पताल में उनका इलाज जारी है। घटना ने पुलिसकर्मियों की तनावपूर्ण जीवनशैली पर सवाल उठाए।

विज्ञापन
Bhopal News: Sub-Inspector falls ill at the capital's Talaiya police station.
घटना का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के तलैया थाने में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात ड्यूटी के दौरान सब-इंस्पेक्टर (एसआई) राधेलाल की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वे गश खाकर गिर पड़े। स्थिति गंभीर होती देख थाने में मौजूद एएसआई राजकुमार शर्मा और आरक्षक अंकित ने तत्काल उन्हें सीपीआर देना शुरू किया। समय पर मिले प्राथमिक उपचार से उनकी जान बच गई। घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

सीपीआर देकर बचाई जान, अस्पताल में कराया भर्ती
एसआई राधेलाल के गिरते ही एएसआई राजकुमार शर्मा और आरक्षक अंकित ने बिना देर किए उन्हें सीपीआर दिया। दोनों ने पंखे से हवा कर उन्हें होश में लाने का प्रयास भी किया। हालत कुछ स्थिर होने के बाद उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। समय पर साथियों की तत्परता ने गंभीर स्थिति को टालने में अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन


पढ़ें: नर्मदापुरम में आधी रात अग्निकांड, पांच गुमठियां और ठेले खाक; लाखों के नुकसान की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों की सेहत पर बढ़ता दबाव
यह घटना पुलिसकर्मियों की तनावपूर्ण और अनियमित जीवनशैली की ओर भी ध्यान खींचती है। लंबे समय तक ड्यूटी, लगातार वीआईपी मूवमेंट, कानून-व्यवस्था का दबाव और त्योहारों या आपात स्थितियों में छुट्टी नहीं मिल पाने के कारण पुलिसकर्मियों की दिनचर्या प्रभावित होती है।

नींद की कमी और लगातार तनाव का असर उनकी सेहत पर भी पड़ सकता है। ऐसे में हृदय संबंधी बीमारियों, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और अचानक तबीयत बिगड़ने जैसी घटनाओं से बचाव के लिए पुलिसकर्मियों की नियमित स्वास्थ्य जांच, पर्याप्त आराम और तनाव प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed