सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Speech and hearing-impaired teenager drowns in Chhota Talab before his mother's eyes dies in hospital

Bhopal: मां की आंखों के सामने छोटे तालाब में डूबा मूकबधिर किशोर, अस्पताल में तोड़ा दम; देखती रह गई ममता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Sun, 14 Jun 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल के जहांगीराबाद क्षेत्र में 15 वर्षीय मूकबधिर किशोर अनस कुरैशी छोटे तालाब में नहाते समय डूब गया। मां की चीख-पुकार पर लोगों ने उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच कर रही है।

Bhopal: Speech and hearing-impaired teenager drowns in Chhota Talab before his mother's eyes dies in hospital
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र स्थित छोटे तालाब में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय मूकबधिर किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अनस कुरैशी (पिता सोहेल कुरैशी), निवासी बड़ी वाली मस्जिद, जहांगीराबाद के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, अनस ने शनिवार शाम अपनी मां से पार्क घूमने की जिद की थी। इसके बाद उसकी मां उसे लिली टॉकीज के पास स्थित पार्क लेकर पहुंची। मां पार्क में बैठी रही, जबकि अनस पास ही छोटे तालाब के किनारे पानी में उतर गया। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं:  ट्रेन में आग की अफवाह सुनकर कूदे यात्री, दूसरी ट्रेन की चपेट में आए; छह लोगों की मौत

विज्ञापन

बेटे को पानी में डूबता देख मां चीख-पुकार करने लगी और मदद के लिए गुहार लगाई। मां की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद अनस को पानी से बाहर निकाला। उस समय उसकी सांसें चल रही थीं। परिजन और स्थानीय लोग उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही जहांगीराबाद थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किशोर अपनी मां के साथ पार्क घूमने आया था और नहाने के दौरान हादसे का शिकार हो गया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed