{"_id":"6a858c3c8eb581b92d002baa","slug":"bhopal-ssb-jawan-suicide-during-duty-sandeep-kharwate-suicide-note-wife-apology-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: एसएसबी जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट में पत्नी से मांगी माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: एसएसबी जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट में पत्नी से मांगी माफी
Wed, 19 Aug 2026 04:28 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 19 Aug 2026 04:28 PM IST
सार
भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित सीएसडी कैंप डिपो में तैनात 35 वर्षीय एसएसबी जवान संदीप खारवाते ने ड्यूटी के दौरान सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। मौके से मराठी में लिखा सुसाइड नोट मिला, जिसमें पत्नी से माफी मांगने और निजी कारणों का उल्लेख होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित सीएसडी कैंप डिपो में तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान की पहचान महाराष्ट्र निवासी 35 वर्षीय संदीप खारवाते के रूप में हुई है। घटना बुधवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे की है, जब नाइट ड्यूटी खत्म करने के बाद जवान ने यह खौफनाक कदम उठाया। मौके पर पहुंची पुलिस को मराठी भाषा में लिखा एक सुसाइड नोट मिला है, जिसकी प्राथमिक जांच में घटना की वजह निजी कारण बताई जा रही है।
रात 10 बजे पत्नी से हुई थी आखिरी बात
जवान की पत्नी ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10 बजे उनकी पति संदीप से आखिरी बार फोन पर बात हुई थी, तब उन्होंने ड्यूटी पर होने की बात कही थी। इसके बाद बुधवार सुबह करीब 4 बजे विभाग की ओर से उन्हें संदीप की मौत की दुखद सूचना मिली।
ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन से पहले CM यादव का बड़ा तोहफा: लाड़ली बहनों के खाते में डाली 39वीं किस्त: मां शारदा के दर्शन भी किए
विज्ञापन
हिंदी अनुवाद कराकर होगी जांच
कमला नगर थाना प्रभारी निरूपा पांडे के मुताबिक, घटनास्थल से बरामद सुसाइड नोट मराठी भाषा में लिखा गया है। सुसाइड नोट का हिंदी में अनुवाद कराकर उसका बारीकी से परीक्षण कराया जाएगा, जिसके बाद ही मौत के असली और सटीक कारणों का खुलासा हो सकेगा। प्राथमिक तौर पर जो बातें सामने आई हैं, उसमें जवान ने अपनी पत्नी से माफी मांगी है और कदम उठाने के पीछे निजी कारणों का जिक्र किया है।
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर हमीदिया अस्पताल की मच्र्युरी में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल जवान के साथियों, विभागीय अधिकारियों और परिजनों के विस्तृत बयान दर्ज किए जा रहे हैं, ताकि खुदकुशी से जुड़े हर पहलू की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सके। ऑन ड्यूटी एक जवान द्वारा आत्महत्या करने को वर्दी वाली नौकरियों में बढ़ते टेंशन से भी जोड़ा जा रहा है।