'आखिर मां ने मेरी जान ले ली': भोपाल में छात्रा की संदिग्ध मौत, मरने से पहले ये मैसेज लिखा; मां का BF पर आरोप
भोपाल में 18 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला उलझ गया है। 20 दिन बाद मां ने प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया, जबकि मोबाइल से मिले कथित सुसाइड नोट में छात्रा ने मां के एक मित्र पर बैड टच के आरोप लगाए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी के पॉश इलाके अशोका गार्डन में 11 मई को हुई 18 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। घटना के करीब 20 दिन बाद मृतका की मां ने बेटी के प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है। मां का दावा है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है। वहीं पुलिस जांच में सामने आए कथित सुसाइड नोट ने मामले को और उलझा दिया है, जिसमें छात्रा ने अपनी मां और उनके एक पुरुष मित्र पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
मृतका की मां शोभा (परिवर्तित नाम) के अनुसार, उनकी बेटी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। 11 मई को वह इंटरव्यू के सिलसिले में देवास जिले के सोनकच्छ गई थीं। इसी दौरान बेटी का प्रेमी तनीष चंद्रवंशी उर्फ तनु घर आया और करीब तीन घंटे तक घर के अंदर रहा। मां का आरोप है कि बाद में उसी ने पुलिस को सूचना दी कि छात्रा फांसी पर लटकी हुई है।
इंस्टाग्राम अकाउंट के एक्सेस पर सवाल
मां का कहना है कि उनकी बेटी के इंस्टाग्राम अकाउंट का एक्सेस तनीष के पास था। उनका आरोप है कि तनीष ने हत्या के बाद खुद को बचाने के लिए मां-बेटी के रिश्तों में तनाव की झूठी कहानी बनाई और कथित सुसाइड मैसेज भी खुद तैयार किया।
पढ़ें: चंबल से आई खुशखबरी: 95 अंडों में से 54 घड़ियाल शावकों का जन्म, गुलजार हुआ संरक्षण केंद्र; बड़ी सफलता
सुसाइड नोट में मां और उनके दोस्त पर आरोप
पुलिस को छात्रा के मोबाइल से उसके दोस्त तनीष जैन उर्फ तनु को भेजा गया एक लंबा मैसेज मिला है, जिसे जांच का अहम आधार माना जा रहा है। इस मैसेज में छात्रा ने अपनी मौत के लिए मां और उनके एक मित्र 'खरे' को जिम्मेदार ठहराया है। मैसेज में छात्रा ने लिखा कि वह मां के साथ रोज-रोज के विवादों से परेशान थी। उसने आरोप लगाया कि खरे नामक व्यक्ति ने उसके साथ 'बैड टच' किया था, लेकिन शिकायत करने पर मां ने उसकी बात पर विश्वास नहीं किया। छात्रा ने अपनी आखिरी इच्छा के रूप में प्रेमी से मांग में सिंदूर भरने की बात भी लिखी थी।
बिसरा रिपोर्ट और साइबर जांच का इंतजार
अशोका गार्डन थाना प्रभारी अनुराग लाल के अनुसार, मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। साइबर सेल मैसेज की टाइमिंग, आईपी एड्रेस और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, छात्रा के माता-पिता पिछले 10 वर्षों से अलग रह रहे थे और मां-बेटी दो साल पहले औबेदुल्लागंज से भोपाल आकर रहने लगी थीं। पुलिस का कहना है कि बिसरा रिपोर्ट, डिजिटल साक्ष्यों और परिस्थितिजन्य तथ्यों के आधार पर ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या का है या फिर इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश है।
मां की राष्ट्रपति से गुहार
इधर, मृतका की मां ने पुलिस आयुक्त के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को भी पत्र भेजकर हत्या का आरोप लगाते हुए तनीष चंद्रवंशी पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। गुरूवार दोपहर अशोका गार्डन पुलिस ने तनीष को बुलाकर पूछताछ कर रही है। तनीष फिलहाल पुलिस की हिरासत में है।

कमेंट
कमेंट X