सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Bharat Jodo Yatra: एक और कांग्रेस नेता की हार्ट अटैक से मौत, राहुल गांधी ने जताया दुख

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 03 Dec 2022 10:12 PM IST
सार

राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाने वाली वाली भारत जोड़ो यात्रा का मध्यप्रदेश में 3 दिसंबर को अंतिम दिन था। रविवार (4 दिसंबर) को यात्रा राजस्थान में प्रवेश करेगी। वहीं, मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा से एक बुरी खबर सामने आ रही है।

विज्ञापन
Another Congress leader dies of heart attack in Bharat Jodo Yatra
कांग्रेस नेता की हार्ट अटैक से मौत - फोटो : सोशल मीडिया

कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' से एक बुरी खबर सामने आई है। यात्रा में शामिल एक और कांग्रेस नेता की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक का नाम मांगीलाल शाह बताया जा रहा है। मांगीलाल शाह मध्यप्रदेश के जीरापुर के रहने वाले थे। राहुल गांधी ने भी शोक जताया है। शाह की मौत उस समय हुई, जब वे भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों में लगे थे। सुसनेर में शनिवार सुबह सात बजे चाय के स्टॉल के पास हार्ट अटैक आया। यात्रा में चल रही एंबुलेंस मैं मौजूद डॉक्टरों की स्पेशल टीम ने चेकअप किया और मृत घोषित किया। शाह के पार्थिव शरीर को सुसनेर से जीरापुर उनके निवास पर लाया गया। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी उनके कंधे को जनाजा दिया। वे भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए।



बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा आज यानी 3 दिसंबर को मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में रही। यात्रा में जुड़ने के लिए जीरापुर निवासी कांग्रेस नेता मंगीलाल शाह अपने वाहन से आगर मालवा पहुंचे थे। यहां उन्हें हार्ट अटैक आ गया। दिल का दौरा पड़ने से उनको आनन-फानन में सुसनेर के जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि इंसानियत ही उनका स्वरूप था। वे कभी जात-बिरादरी, धर्म का भेदभाव नहीं करते थे। मेरे लिए तो एक निजी क्षति हुई है। जब से मैं राजनीति में आया, वे मेरे साथ थे। अमृता राय, पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश पुरोहित समेत अन्य लोगों ने भी शिरकत की। मांगीलाल शाह की पत्नी शकीला बी वार्ड क्रमांक 14 से पार्षद है।मांगीलाल खुद नगर परिषद जीरापुर उपाध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने अपने तीनों बच्चों के नाम भी हिंदू ही रखे। सबसे बड़ी बेटी का नाम सपना, दूसरे नंबर का बेटा आशीष और तीसरा बेटा चुचू शाह है। 

Trending Videos
Another Congress leader dies of heart attack in Bharat Jodo Yatra
मांगीलाल शाह और संदीप सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया
शनिवार को ही पूर्व नप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की हार्ट अटैक से मौत
राजगढ़ जिले खिलचीपुर के पूर्व नप अध्यक्ष संदीप सिंह राम चेकअप के लिए इंदौर जा रहे थे। उसी समय सुबह छह बजे रास्ते में देवास के यहां सीने में दर्द शुरू हो गया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहां से उनके पार्थिक शरीर को खिलचीपुर उनके निवास लाया गया। उनके निधन के समाचार सुनते ही जिले में शोक की लहर छा गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Another Congress leader dies of heart attack in Bharat Jodo Yatra
राजगढ़ में मांगीलाल शाह के जनाजे को कंधा देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला
नांदेड में कृष्णकांत पांडे का हुआ था निधन...
इससे पहले महाराष्ट्र के नांदेड जिले में भी यात्रा से जुड़े एक कांग्रेसी नेता की हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गई थी। भारत जोड़ो यात्रा जब नांदेड में थी, तो यात्रा से जुड़े कृष्णकांत पांडे का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। मृतक कष्णकांत पांडे, कांग्रेस सेवा दल के महासचिव थे। उनके निधन पर राहुल गांधी समेत तमाम कांग्रेस नेताओं ने शोक जताया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed