सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: NDA Exam Held Under Strict Surveillance; Several Candidates Denied Entry in Bhopal, Raising Quest

Bhopal News: सख्त निगरानी के बीच NDA परीक्षा,भोपाल में कई अभ्यर्थियों को नहीं मिली एंट्री,व्यवस्था पर उठे सवाल

न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sun, 12 Apr 2026 01:32 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल में एनडीए परीक्षा के दौरान सख्त एंट्री नियम और तकनीकी गड़बड़ी के कारण कई अभ्यर्थियों को परीक्षा देने का मौका नहीं मिला। समय सीमा और सर्वर समस्या के चलते व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Bhopal News: NDA Exam Held Under Strict Surveillance; Several Candidates Denied Entry in Bhopal, Raising Quest
परीक्षा देकर बाहर निकले विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रविवार को आयोजित एनडीए, एनए और सीडीएस परीक्षा इस बार सख्त नियमों और नई तकनीक के बीच हुई, लेकिन भोपाल में व्यवस्था के चलते कई अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित रह गए। अरेरा कॉलोनी स्थित एक परीक्षा केंद्र पर कई अभ्यर्थियों को एंट्री नहीं दी गई, जिससे परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे।
Trending Videos


परीक्षा में सख्ती का अस
इस बार परीक्षा को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए फेस ऑथेंटिकेशन, मेटल डिटेक्टर जांच और तय समय से 30 मिनट पहले गेट बंद करने जैसे नियम लागू किए गए थे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया था कि समय के बाद किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-विधानसभा में महिलाओं की संख्या 27 से बढ़कर 114 होने की संभावना, जानें मुख्यमंत्री ने इसे क्यों बताया खास?


अभ्यर्थियों को नहीं देने दी परीक्षा
भोपाल के एक केंद्र पर कुछ अभ्यर्थी निर्धारित समय के आसपास पहुंचे, लेकिन गेट पहले ही बंद कर दिया गया। कई अभ्यर्थियों को अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली, जिससे वे परीक्षा नहीं दे सके।

तकनीकी दिक्कत भी बनी कारण
केंद्र पर फेस ऑथेंटिकेशन सिस्टम सर्वर डाउन होने के कारण काम नहीं कर सका। इससे पहचान प्रक्रिया प्रभावित हुई और स्थिति और जटिल हो गई। भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में बड़े स्तर पर परीक्षा कराई जा रही है। तीनों शहरों में 17 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। भोपाल में 12 केंद्रों पर करीब 5810 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में तपिश का दिखा असर, चार डिग्री उछला पारा; दूसरे पखवाड़े में और तेज होगी गर्मी


प्रशासन का फोकस,निष्पक्ष परीक्षा
प्रशासन का कहना है कि परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सख्ती जरूरी है। हालांकि, भोपाल की घटना ने यह सवाल जरूर खड़ा कर दिया है कि क्या सख्त नियमों के बीच अभ्यर्थियों को पर्याप्त राहत मिलनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed