सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Betting was being done Bhopal from paan gumti Dewas used take money through phone-pay

Bhopal Crime: देवास में पान की गुमटी से भोपाल में लगवा रहा था सट्टा, Phone Pay के जरिए लेता था पैसे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 15 Apr 2023 07:11 PM IST
विज्ञापन
सार

देवास में पान की गुमटी से राजधानी भोपाल में सट्टा लगवाने का काम किया जा रहा था। फोन-पे के जरिए पैसे का लेन-देन होता था। इस सट्टेबाजी का कई जिलों में नेटवर्क है।

Bhopal Betting was being done Bhopal from paan gumti Dewas used take money through phone-pay
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

इस समय आईपीएम मैच चल रहा है और आईपीएल मैच में जमकर सट्टेबाजी भी हो रही है। सट्टेबाज ऑनलाइन और स्मार्ट फोन के जरिए सट्टा लगवा रहे हैं। इस बार क्राइम ब्रांच ने तो ऐसे गिरोह का खुलासा किया है, जिसका मास्टरमाइंड देवास में पान की गुमटी चलाता है और वह फोन-पे के जरिए पैसे लेता है और सट्टा बुक करता है।

Trending Videos


पुलिस ने देवास से मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। उसका सुराग भोपाल में सट्टा लगाते पकड़े गए आरोपी से मिले थे। क्राइम ब्रांच पुलिस के अनुसार, 13 अप्रैल को पुलिस को कमला नगर में सट्टा लगाने की सूचना मिली थी। इस पर टीम को मौके पर रवाना किया गया था। टीम ने वहां एच-87 सरकारी आवास कोटरा निवासी 40 साल के अभिजीत सिंह पुत्र रमेश चंद राजपूत को सट्टा खिलाते पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के पास से सट्टा पर्ची, 10 हजार 605 नकद और एक मोबाइल फोन जब्त किया। आरोपी ने सट्टे का पैसा फोन-पे के जरिए देवास में बैठे संचालक को भेज देता था। इसके बाद पुलिस की एक टीम देवास रवाना की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरोह में अभी कई और शामिल...
अभिजीत सिंह के बताए हुलिए के आधार पर पुलिस की टीम देवास जिले के टावा थाना, सिविल लाइन पहुंची और वहां मुकेश पान पैलेस से मुकेश नायक को गिरफ्तार कर लिया। उसके फोन-पे से अभिजीत द्वारा किए गए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भी मिले हैं। आरोपी पान की गुमटी चलाता है और कक्षा 11वीं तक पढ़ा है। वह बीते कई साल से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed