{"_id":"69f856c7cee79f46180a9dc9","slug":"mp-news-cm-mohan-yadav-said-bengal-has-expressed-confidence-in-modi-s-leadership-development-will-reach-th-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: ममता जब निर्ममता करेगी तो...' पश्चिम बंगाल के रुझानों से गदगद सीएम मोहन, बोले-मोदी पर भरोसा जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: ममता जब निर्ममता करेगी तो...' पश्चिम बंगाल के रुझानों से गदगद सीएम मोहन, बोले-मोदी पर भरोसा जताया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Mon, 04 May 2026 01:50 PM IST
विज्ञापन
सार
पश्चिम बंगाल चुनाव रुझानों के बीच सीएम मोहन यादव ने भाजपा की बढ़त को विकास की जीत बताया। उन्होंने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पश्चिम बंगाल-असम में बीजेपी प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है। इस पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चुनाव की बेला में मैं सभी को दिल से बधाई देता हूं। गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा है अंग भंग कलिंग। आज सब तरफ भाजपा का झंडा लहराया है। असम में राष्ट्रवादी शक्तियों का फिर एक बार घुसपैठियों के खिलाफ विजयी कदम बढ़ा है। पश्चिम बंगाल में टीएमसी बेहाल हो गई है। बंगाल आजादी के पहले से बहुत सक्षम-सबल और विकासपरक राज्य हुआ करता था। लेकिन, दुर्भाग्य से पहले कांग्रेस, फिर कम्युनिस्ट, फिर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने यहां जंगल राज स्थापित किया। बंगाल की लीडरशीप के कारण यह राज्य देश में पिछड़ गया। ममता जब निर्ममता करेगी तो उसकी कीमत तो चुकानी पड़ेगी।
ये भी पढ़ें- MP News: मानसिकता बदले बिना नहीं होगा बदलाव”-रेखा यादव ने संभाली महिला आयोग की कमान, सशक्तिकरण पर दिया जोर
सभी जगह लहरा रहा भाजपा का झंडा
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि आज का परिणाम टीएमसी की दुर्व्यवस्था का प्रतिकार है। चुनाव परिणाम को लेकर जो-जो सर्व आए थे वह सभी लगभग सार्थक होते दिखाई दे रहे हैं। हर तरफ भाजपा का झंडा लहरा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह 22वां राज्य एनडीए के साथ खड़ा होता दिखाई देगा। यह 17वां राज्य होगा जहां भाजपा का मुख्यमंत्री होगा। भारतीय जनता पार्टी के प्रति प्रेम दर्शाने के लिए, निर्वाचन प्रक्रिया में धैर्य दिखाने के लिए, आतंक-अव्यवस्था के बावजूद दृढ़ प्रतिज्ञ रहने के लिए मैं पश्चिम बंगाल की जनता को बधाई देता हूं।
पीएम मोदी के नेतृत्व में चल रही सुशासन की बयार
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत के साथ पश्चिम बंगाल औरअसम में जीत रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन की बयार चल रही है। इस विजय अभियान में प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कुशल मार्गदर्शन में हर कार्यकर्ता ने अपनी भूमिका अदा की।
ये भी पढ़ें- तेज गर्मी के बीच बदला मौसम: मध्यप्रदेश में 60 किमी/घंटा तक तेज हवा और बारिश का अलर्ट
भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि जनता का रुझान साफ है और देशभर में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव नतीजे कई दलों के लिए आत्ममथन का संदेश हैं। बता दें कि पश्चिम बंगाल की कई सीटों पर शुरुआती रुझानों में भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने चुनाव प्रचार के दौरान कोलकाता, खड़गपुर और बांकुरा सहित कई सीटों पर सभाएं की थीं, जहां अब पार्टी को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है।
ये भी पढ़ें- MP News: टीना डाबी की IAS मेंटर शुभ्रा रंजन को बंधक बनाकर दो करोड़ ठगे, जानिए किसने लगाई इतनी बड़ी चपत
ढोल-नगाड़ाें के साथ जश्न का माहौल
इधर, रुझानों में भाजपा को बढ़त मिलने के बाद मध्यप्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। भोपाल और इंदौर सहित कई शहरों में भाजपा कार्यालयों में जश्न मनाया जा रहा है। कहीं झालमुड़ी बांटी गई तो कहीं रसगुल्ले और अन्य मिठाइयों से कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न का माहौल नजर आया।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X