{"_id":"69f85138faa721dc3203eca6","slug":"mp-news-there-will-be-no-change-without-a-change-in-mindset-rekha-yadav-takes-charge-of-the-women-s-commi-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मानसिकता बदले बिना नहीं होगा बदलाव”-रेखा यादव ने संभाली महिला आयोग की कमान, सशक्तिकरण पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मानसिकता बदले बिना नहीं होगा बदलाव”-रेखा यादव ने संभाली महिला आयोग की कमान, सशक्तिकरण पर दिया जोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Mon, 04 May 2026 01:26 PM IST
विज्ञापन
सार
मध्यप्रदेश महिला आयोग की नई अध्यक्ष रेखा यादव ने पदभार संभालते ही महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज की मानसिकता बदले बिना महिला अपराधों में स्थायी कमी संभव नहीं है।
पूर्व विधायक रेखा यादव ने संभाली महिला आयोग कमान
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्यप्रदेश में नारी सशक्तिकरण को नई दिशा देते हुए रेखा यादव ने सोमवार को मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। उनके साथ नवनियुक्त सदस्य साधना स्थापक ने भी कार्यभार संभाला। पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में रेखा यादव ने कहा कि आयोग अब केवल शिकायतों के निवारण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि महिलाओं के वैचारिक और सामाजिक सशक्तिकरण पर भी विशेष ध्यान देगा। उन्होंने कहा कि आयोग प्रदेश की महिलाओं के लिए एक मित्र और मार्गदर्शक की भूमिका निभाएगा।
ये भी पढ़ें- तेज गर्मी के बीच बदला मौसम: मध्यप्रदेश में 60 किमी/घंटा तक तेज हवा और बारिश का अलर्ट
मुख्यमंत्री मोहन यादव के विजन की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य है कि प्रदेश की हर महिला आत्मनिर्भर और सुरक्षित महसूस करे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़ी महिलाओं तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। हिला अपराधों पर कड़ा रुख अपनाते हुए रेखा यादव ने कहा कि केवल कानून बनाकर अपराधों पर पूरी तरह रोक नहीं लगाई जा सकती। उन्होंने कहा कि समाज की मानसिकता में बदलाव लाए बिना स्थायी सुधार संभव नहीं है। जब तक पुरुष प्रधान सोच और महिलाओं के प्रति नजरिया नहीं बदलेगा, तब तक अपराधों में स्थायी कमी नहीं आ सकती।
ये भी पढ़ें- MP News: टीना डाबी की IAS मेंटर शुभ्रा रंजन को बंधक बनाकर दो करोड़ ठगे, जानिए किसने लगाई इतनी बड़ी चपत
उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनें और अन्याय के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाएं। उन्होंने कहा कि जानकारी ही सुरक्षा की पहली सीढ़ी है और जागरूक महिला ही अपने अधिकारों की रक्षा कर सकती है। इस अवसर पर आयोग के सदस्य सचिव श्री सुरेश तोमर सहित वरिष्ठ अधिकारी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X