{"_id":"6a5a3a28c0cafc054904735f","slug":"bhopal-cm-gifts-72-development-projects-worth-189-crore-to-tikamgarh-announces-medical-college-and-targets-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: टीकमगढ़ को CM ने 189 करोड़ के 72 विकास कार्यों की दी सौगात, मेडिकल कॉलेज का ऐलान, कांग्रेस पर निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: टीकमगढ़ को CM ने 189 करोड़ के 72 विकास कार्यों की दी सौगात, मेडिकल कॉलेज का ऐलान, कांग्रेस पर निशाना
Fri, 17 Jul 2026 07:51 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Fri, 17 Jul 2026 07:51 PM IST
सार
टीकमगढ़ दौरे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 189 करोड़ रुपये के 72 विकास कार्यों की सौगात दी और जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की। उन्होंने केन-बेतवा परियोजना को बुंदेलखंड के विकास की आधारशिला बताते हुए कांग्रेस पर किसानों और सिंचाई परियोजनाओं की उपेक्षा का आरोप लगाया।
विज्ञापन
सीएम डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को टीकमगढ़ जिले के खरगापुर में 189 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 72 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने जिले को सर्वसुविधायुक्त मेडिकल कॉलेज की सौगात देने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन, तीन नए सांदीपनि विद्यालय समेत कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जतारा, खरगापुर और बड़ा गांव में बने सांदीपनि विद्यालय बच्चों को संस्कारों के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार काम कर रही है।
केन-बेतवा से बदलेगा बुंदेलखंड
मुख्यमंत्री ने कहा कि केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना बुंदेलखंड की तस्वीर बदल देगी। उनके अनुसार इस परियोजना से सिंचाई बढ़ेगी, किसानों की आय में सुधार होगा और यह क्षेत्र खेती के मामले में पंजाब-हरियाणा को भी चुनौती देगा।
कांग्रेस पर तीखा हमला
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद उसने किसानों और नदी जोड़ो परियोजनाओं के लिए कोई ठोस काम नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अब कांग्रेस विकास कार्यों का विरोध कर झूठे आंदोलन कर रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-MP कांग्रेस में घर की जंग सड़क पर: विधायक बोले-हाईकमान ही नहीं बनने देना चाहता सरकार, पार्टी छोड़ने की चेतावनी
समान कानून और कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र
डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश समान नागरिक कानून की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जिससे सभी महिलाओं को समान अधिकार मिलेंगे। उन्होंने लाड़ली बहना योजना, किसानों के लिए सिंचाई विस्तार, दुग्ध उत्पादन, गौशालाओं और मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2003 में प्रदेश का सिंचित रकबा करीब 7.5 लाख हेक्टेयर था, जो अब बढ़कर 65 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है। उन्होंने दावा किया कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है।