सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: 40 years after the Bhopal gas tragedy, its effects persist; gas victims' organizations say cancer

Bhopal News: भोपाल गैस कांड के 40 साल बाद भी असर बरकरार, गैस संगठन बोले- तीन किमी दायरे में कैंसर का कहर

न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 04 Feb 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
सार

संभावना ट्रस्ट क्लिनिक के सर्वे में खुलासा हुआ है कि भोपाल की यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के तीन किलोमीटर दायरे में रहने वाली गैस प्रभावित आबादी में कैंसर की दर सामान्य क्षेत्रों की तुलना में करीब 13 गुना अधिक है।

Bhopal News: 40 years after the Bhopal gas tragedy, its effects persist; gas victims' organizations say cancer
संभावना ट्रस्ट क्लिनिक की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भोपाल में यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के आसपास रहने वाले लोगों पर गैस त्रासदी का असर दशकों बाद भी साफ नजर आ रहा है। फैक्ट्री से तीन किलोमीटर के दायरे में बसे इलाकों जेपी नगर, कैंची छोला और काजी कैंप में कैंसर के मरीजों की संख्या चिंताजनक रूप से अधिक पाई गई है। संभावना ट्रस्ट क्लिनिक के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इन क्षेत्रों में रहने वाले 21 हजार से अधिक गैस प्रभावित लोगों में 334 कैंसर मरीज चिन्हित किए गए हैं, जिनमें नई पीढ़ी और बच्चे भी शामिल हैं।
Trending Videos


पुरुषों में कैंसर की दर महिलाओं से अधिक
विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जारी रिपोर्ट में बताया गया कि 1984 की गैस त्रासदी से प्रभावित आबादी में कैंसर की दर, प्रभावित न होने वाले इलाकों की तुलना में करीब 13 गुना ज्यादा है। खास बात यह है कि पुरुषों में कैंसर की दर महिलाओं से अधिक दर्ज की गई है। गैस प्रभावित क्षेत्रों में खून, फेफड़े और गले के कैंसर सबसे ज्यादा सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल एम्स में अब रोबोट करेंगे कैंसर की सर्जरी, एक-दो महीने में शुरू होगी सुविधा


आबादी में प्रति एक लाख लोगों पर कैंसर की दर 1,569 से अधिक
संभावना ट्रस्ट क्लिनिक के सामुदायिक स्वास्थ्य सर्वे के तहत 21,276 गैस प्रभावित और 25,528 गैर-प्रभावित लोगों के स्वास्थ्य आंकड़ों का तुलनात्मक अध्ययन किया गया। यह सर्वे समान सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि वाले लोगों पर आधारित था। क्लिनिक के अनुसार, गैस प्रभावित आबादी में प्रति एक लाख लोगों पर कैंसर की दर 1,569 से अधिक है, जबकि गैर-प्रभावित क्षेत्रों में यह आंकड़ा महज 117 के आसपास है।

यह भी पढ़ें-सरकार पर कांग्रेस का तीखा हमला,पटवारी बोले-कर्ज में शिवराज सरकार को भी छोड़ा पीछे, मंत्री दें इस्तीफा

कार्बाइड हादसे का स्वास्थ्य पर प्रभाव अब भी खत्म नहीं
सर्वे में यह भी सामने आया कि गैस प्रभावित लोगों में खून का कैंसर 21 गुना, फेफड़ों का कैंसर करीब 29 गुना और गले का कैंसर लगभग 34 गुना तक ज्यादा पाया गया। यह अध्ययन साफ तौर पर दर्शाता है कि यूनियन कार्बाइड हादसे का स्वास्थ्य पर प्रभाव अब भी खत्म नहीं हुआ है। गौरतलब है कि 1996 से कार्यरत संभावना ट्रस्ट क्लिनिक गैस त्रासदी पीड़ितों को मुफ्त इलाज उपलब्ध करा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि ये आंकड़े न सिर्फ गंभीर चेतावनी हैं, बल्कि प्रभावित इलाकों में दीर्घकालिक स्वास्थ्य निगरानी और विशेष चिकित्सा सुविधाओं की जरूरत को भी उजागर करते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed