सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Congress adopts strict formula, district organization to be smaller, long list of office-bearers to b

MP News: कांग्रेस का सख्त फॉर्मूला, जिला संगठन होगा छोटा, मध्य प्रदेश में कटेगी पदाधिकारियों की लंबी लिस्ट

न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 05 Feb 2026 04:30 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश कांग्रेस में संगठन विस्तार के बाद अब राष्ट्रीय नेतृत्व के सख्त निर्देशों से हलचल मच गई है। जिला कार्यकारिणी को छोटा और प्रभावी रखने का आदेश दिया है। बड़े जिलों में 55 और छोटे जिलों में 35 सदस्यों की सीमा तय की गई है। तीन जिलों में तय सीमा से ज्यादा पदाधिकारी बनाए जा चुके हैं। 

MP News: Congress adopts strict formula, district organization to be smaller, long list of office-bearers to b
पीसीसी भोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस में संगठन को नया आकार देने की कवायद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। राष्ट्रीय नेतृत्व के सख्त निर्देशों के बाद जम्बो कार्यकारिणी बनाने की परंपरा रोक लगती नजर आ रही है। इससे प्रदेश कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है और जिला अध्यक्षों पर दबाव है कि वे संख्या नहीं, काम के आधार पर अपनी टीम चुनें। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सभी राज्यों की इकाइयों और जिला अध्यक्षों को पत्र लिखकर स्पष्ट किया है कि अब जिला कार्यकारिणी सीमित और प्रभावी होगी। नए निर्देशों के मुताबिक बड़े जिलों में अधिकतम 55 और छोटे जिलों में 35 सदस्य ही बनाए जा सकेंगे। साथ ही यह भी साफ कर दिया गया है कि तय सीमा से अधिक पदाधिकारी नियुक्त करने पर रोक रहेगी।
Trending Videos


जल्द घोषित कर दी जाएगी सभी जिलों की कार्यकारिणी
मध्य प्रदेश कांग्रेस के संगठन महामंत्री और उज्जैन जिले के प्रभारी अमित शर्मा ने हताया कि सभी जिलों की कार्यकारिणी जल्द घोषित कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बड़ी पार्टी है और कार्यकर्ताओं की संख्या भी काफी ज्यादा है, इसी वजह से संतुलन बनाना चुनौती है। लेकिन नई कार्यकारिणी ज्यादा बड़ी नहीं होगी और जमीन पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही जिम्मेदारी दी जाएगी। आने वाले समय में सभी पदाधिकारियों को संगठनात्मक ट्रेनिंग भी दी जाएगी, ताकि वे चुनावी मोड में उतर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल में फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के विरोध में प्रदर्शन, सड़क पर उतरा ब्राह्मण समाज; रोक लगाने की मांग


तीन जिलों में तय सीमा से ज्यादा पदाधिकारी
हालांकि जमीनी हालात राष्ट्रीय गाइडलाइन से अलग तस्वीर दिखा रहे हैं। 30 जनवरी को मध्य प्रदेश कांग्रेस ने तीन जिलों की कार्यकारिणी घोषित की, लेकिन तीनों ही जिलों में तय सीमा से कहीं ज्यादा पदाधिकारी बना दिए गए। छिंदवाड़ा में 240, सागर में 150 से अधिक, जबकि छोटे जिले मऊगंज में भी 40 पदाधिकारी नियुक्त किए गए। राजधानी भोपाल में भी स्थिति उलझी हुई है। शहर कांग्रेस की 106 और ग्रामीण की 85 सदस्यों की लंबी सूची तैयार बताई जा रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या इन सूचियों पर अब कैंची चलेगी या फिर राष्ट्रीय आदेश के अनुसार पूरी कार्यकारिणी दोबारा बनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें-MP में 5वीं-8वीं की बोर्ड तर्ज पर परीक्षा, 20 फरवरी से इम्तिहान का आगाज, 25 लाख बच्चे देंगे परीक्षा

जम्बो कार्यकारिणी की रही है प्रथा
मध्य प्रदेश में यह आदेश इसलिए ज्यादा अहम हो गया है, क्योंकि यहां वर्षों से अलग-अलग गुटों और नेताओं को संतुलित करने के लिए जम्बो कार्यकारिणी बनाई जाती रही है। कई जिलों में कार्यकारिणी का आकार इतना बड़ा हो गया कि जिम्मेदारी तय करना ही मुश्किल हो गया। अब राष्ट्रीय नेतृत्व ने साफ संकेत दे दिया है कि यह तरीका बदलेगा।  संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, जवाबदेही तय करने और निष्क्रिय पदाधिकारियों की संख्या घटाने पर जोर दिया गया जा रहा है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed