सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Mohan Yadav performs headstand with Ramdev, sends message of healthy lifestyle; organizational dia

MP News: रामदेव संग CM मोहन यादव ने किया शीर्षासन, स्वस्थ जीवनशैली का संदेश, दिल्ली में सांसदों से संगठन संवाद

न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 05 Feb 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ में योगगुरु बाबा रामदेव के साथ योगाभ्यास कर शीर्षासन सहित विभिन्न आसन किए और योग को दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया। दूसरी ओर दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सांसदों के साथ सहभोज कर संगठन, समन्वय और प्रदेश के विकास पर चर्चा की।

MP News: CM Mohan Yadav performs headstand with Ramdev, sends message of healthy lifestyle; organizational dia
बाबा रामदेव के साथ सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का उत्तराखंड प्रवास योग, सनातन संस्कृति और संत समागम के संदेश के साथ चर्चा में रहा। गुरुवार सुबह हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ में मुख्यमंत्री ने योगगुरु स्वामी रामदेव के साथ योगाभ्यास किया और शीर्षासन सहित विभिन्न आसनों का अभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार से हरिद्वार में हैं। योगाभ्यास के दौरान उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मबल और संतुलित जीवन का माध्यम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग आज भारत की प्राचीन परंपरा से निकलकर वैश्विक जन-आंदोलन बन चुका है। उन्होंने आमजन से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के साथ सहभोज
इधर, दिल्ली में भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियां भी सक्रिय रहीं। मुख्यमंत्री के साथ दिल्ली गए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मध्य प्रदेश के लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के साथ सहभोज और संवाद में हिस्सा लिया। केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके के निवास पर आयोजित इस बैठक में संगठनात्मक समन्वय, राजनीतिक हालात और प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने सांसदों से सुझाव लेकर संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया।


कन्या गुरुकुल का किया भ्रमण
योगाभ्यास के बाद मुख्यमंत्री ने कन्या गुरुकुल का भ्रमण किया, जहां उन्होंने संस्कार, साधना और सकारात्मक ऊर्जा से भरे वातावरण का अनुभव किया। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थान भारतीय संस्कृति और मूल्यों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। हरिद्वार प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समन्वय सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित अनन्त श्रीविभूषित परम गुरुदेव स्वामी सत्यमित्रानन्द गिरि महाराज के गुरुदेव समाधि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा मूर्ति स्थापना समारोह एवं संत समागम कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

यह भी पढ़ें-कांग्रेस का सख्त फॉर्मूला, जिला संगठन होगा छोटा, मध्य प्रदेश में कटेगी पदाधिकारियों की लंबी लिस्ट


आदि शंकराचार्य का योगदान अतुलनीय
संत सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन संस्कृति को नए आयाम देने में आदि शंकराचार्य का योगदान अतुलनीय है और मध्य प्रदेश की धरती से उनका विशेष नाता रहा है। उन्होंने कहा कि भारत को अपने हिंदुत्व पर गर्व है और सनातन परंपरा को जीवंत बनाए रखने के लिए संत समाज और सरकार मिलकर कार्य कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-MP में 5वीं-8वीं की बोर्ड तर्ज पर परीक्षा, 20 फरवरी से इम्तिहान का आगाज, 25 लाख बच्चे देंगे परीक्षा

सिंहस्थ-2028 के लिए महात्माओं को किया आमंत्रित
मुख्यमंत्री ने संत महात्माओं को उज्जैन में प्रस्तावित सिंहस्थ-2028 के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि राज्य सरकार भव्य और दिव्य सिंहस्थ आयोजन के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं और विकास कार्य कर रही है।कार्यक्रम में मौजूद जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने मुख्यमंत्री को सिंहस्थ-2028 के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि संतों के आशीर्वाद से देश में सकारात्मक बदलाव देखने को मिले हैं और भारत तेजी से विकसित राष्ट्र की ओर बढ़ रहा है। वहीं बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सत्संग और संत परंपरा को मानव जीवन के लिए आवश्यक बताया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज के योगदान को देश की एकता और सांस्कृतिक समृद्धि से जोड़ा। कार्यक्रम का समापन सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed