फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Federation Unites Over Issues Facing MPT Employees; MLA Pledges: "I Will Stand With You in the Fi

Bhopal News: एमपीटी कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर एकजुट हुआ महासंघ,विधायक बोले-हर हक की लड़ाई में साथ रहूंगा

Mon, 18 May 2026 07:07 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Mon, 18 May 2026 07:07 PM IST
सार

पर्यटन निगम कर्मचारियों के सम्मान समारोह में विधायक भगवानदास सबनानी ने कर्मचारियों के हितों की लड़ाई में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। वहीं कर्मचारी संगठनों ने निगम को मजबूत बनाए रखने और कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।

विज्ञापन
Bhopal News: Federation Unites Over Issues Facing MPT Employees; MLA Pledges: "I Will Stand With You in the Fi
विधायक के साथ एमपीटी के कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल स्थित पर्यटन भवन में मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन अधिकारी-कर्मचारी महासंघ द्वारा सम्मान और स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक भगवानदास सबनानी ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया, वहीं संगठन पदाधिकारियों ने पर्यटन निगम को बचाने और कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा के लिए लगातार संघर्ष जारी रखने की बात कही। संगठन ने आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर भी सरकार से मांग उठाई। कार्यक्रम में पर्यटन निगम और विभिन्न विभागों से जुड़े कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन

कर्मचारियों की हर समस्या का होगा समाधान
कार्यक्रम के प्रमुख संरक्षक और विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि वे हमेशा कर्मचारियों के हितों की लड़ाई लड़ते रहे हैं और आगे भी पर्यटन निगम कर्मचारियों की हर समस्या के समाधान के लिए मजबूती से खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारी किसी भी संस्था की रीढ़ होते हैं और उनके हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षा का मुद्दा उठा
संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि पर्यटन विकास निगम में करीब 80 प्रतिशत कर्मचारी आउटसोर्स व्यवस्था के तहत काम कर रहे हैं। इन कर्मचारियों को नौकरी की असुरक्षा, वेतन और सुविधाओं सहित कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। महासंघ ने कहा कि कई बार कर्मचारियों को बिना ठोस कारण के काम से हटा दिया जाता है, जिससे उनका भविष्य हमेशा दांव पर बना रहता है। संगठन ने मांग की कि आउटसोर्स कर्मचारियों को निगम से जुड़ी सभी आवश्यक सुविधाएं मिलें और उनकी नौकरी सुरक्षित की जाए।


यह भी पढ़ें-अब गांव-गांव पहुंचेगी बेहतर मातृ और शिशु स्वास्थ्य सेवा, एम्स भोपाल ने तैयार किया नया हेल्थ मॉडल


निगम बचाने की लड़ाई जारी रखने का किया ऐलान
महासंघ के प्रांत अध्यक्ष साहवार खान ने कहा कि संगठन कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने और पर्यटन निगम को मजबूत बनाए रखने के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के अधिकारों और सुविधाओं को लेकर संगठन हमेशा आवाज उठाता रहेगा। कार्यक्रम में प्रमुख संरक्षक अनिल बाजपेई, संयोजक अजय श्रीवास्तव, महासचिव धर्मेंद्र तिवारी, एजेंसी कर्मचारी प्रांताध्यक्ष अवधेश राजपूत, खाद्य निगम अध्यक्ष राजेंद्र कोठारी, संरक्षक बलवंत सिंह और चंद्रभानु राय सहित कई कर्मचारी नेता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-भर्ती परीक्षाओं की फीस से बढ़ी युवाओं की मुश्किलें, OTF की मांग पर सड़कों पर उतरेगी युवा कांग्रेस

कर्मचारियों के हितों पर हुई चर्चा
समारोह के दौरान पर्यटन निगम कर्मचारियों की समस्याओं, भविष्य की सुरक्षा, निगम के विकास और कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की आवाज को शासन स्तर तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed