सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Illegal liquor shop in Bhopal comes under attack, administration swung into action after repriman

Bhopal News: भोपाल में अवैध शराब दुकान पर गिरी गाज, मानवाधिकार आयोग की फटकार के बाद हरकत में आया प्रशासन

न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 25 Feb 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल के अरेरा कॉलोनी स्थित 10 नंबर मार्केट में कथित अवैध शराब दुकान को लेकर विवाद गहराया है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की फटकार के बाद जिला प्रशासन और आबकारी विभाग हरकत में आए हैं। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच दल 26 फरवरी को स्थल पर जांच करेगा। आर्य समाज मंदिर के सामने संचालित दुकान पर स्थानीय रहवासियों ने आपत्ति जताई है।

Bhopal News: Illegal liquor shop in Bhopal comes under attack, administration swung into action after repriman
शराब की दुकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी स्थित 10 नंबर मार्केट में कथित अवैध शराब दुकान को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की फटकार के बाद जिला प्रशासन और आबकारी विभाग सक्रिय हो गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भोपाल की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच दल गठित किया गया है, जो मौके पर पहुंचकर जांच करेगा।
Trending Videos



मंदिर के सामने संचालित हो रही शराब की दुकान
बताया जा रहा है कि आर्य समाज मंदिर के सामने संचालित हो रही इस शराब दुकान को लेकर लंबे समय से स्थानीय रहवासियों ने आपत्ति जताई थी। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि मंदिर के सामने शराब दुकान चलना न केवल धार्मिक भावनाओं के खिलाफ है, बल्कि इससे क्षेत्र का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। जांच के दौरान शिकायतकर्ता, स्थानीय रहवासी और आर्य समाज मंदिर के व्यवस्थापक अपने-अपने साक्ष्यों के साथ उपस्थित रहेंगे। प्रशासनिक टीम स्थल निरीक्षण कर दस्तावेजों और अनुमतियों की पड़ताल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-होली पर क्या रहेगा ग्रहण का समय ? कब तक रहेगी भद्रा, यहां जानें होलिका दहन का मुहूर्त

दुकान को तत्काल सील किया जाए
मामले ने अब राजनीतिक और सामाजिक रंग भी लेना शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि अवैधता साबित होती है तो दुकान को तत्काल सील किया जाए। अब सबकी निगाहें प्रशासनिक जांच पर टिकी हैं। क्या कार्रवाई सिर्फ औपचारिकता रहेगी या अवैध कारोबार पर सच में ताला लगेगा?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed