सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 1,123 Lokayukta cases pending in special courts, investigation in 979 cases ongoing

MP News: लोकायुक्त के 1,123 प्रकरण विशेष न्यायालयों में लंबित, 979 मामलों की जांच जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 26 Feb 2026 08:43 AM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश में लोकायुक्त पुलिस ने दर्ज कई मामलों की जांच और विशेष न्यायालयों में सुनवाई जारी रखी है। जनवरी 2022 से 2026 तक कई आरोपियों को दंडित किया गया, जबकि कुछ मामलों में उन्हें बरी किया गया।

MP News: 1,123 Lokayukta cases pending in special courts, investigation in 979 cases ongoing
लोकायुक्त
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश में लोकायुक्त पुलिस द्वारा दर्ज 1,123 मामले विशेष न्यायालयों में लंबित हैं। इसके अलावा 979 आपराधिक प्रकरणों की जांच अभी जारी है। यह जानकारी विधानसभा में कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल के प्रश्न के लिखित उत्तर में दी गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सदन को बताया कि जनवरी 2022 से जनवरी 2026 तक 462 मामलों में आरोपियों को दंडित किया गया, जबकि 270 मामलों में विशेष न्यायालयों ने आरोपियों को बरी कर दिया।
Trending Videos


ये भी पढ़ें- MP News: इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड फोर लेन रोड अब एलिवेटेड नहीं जमीनी स्तर पर बनेगा, सीएम का एलान
विज्ञापन
विज्ञापन


2025 में विशेष न्यायालयों में 1106 मामले लंबित
वर्ष 2025 में विशेष न्यायालयों में कुल 1,106 प्रकरण लंबित रहे। वर्ष 2018 से 2025 के बीच लोकायुक्त पुलिस ने 236 आपराधिक मामले दर्ज किए। वर्ष 2018-19 से जनवरी 2026 तक लोकायुक्त पुलिस को कुल 37,967 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 3,716 शिकायतों पर प्रकरण दर्ज किए गए, जो कुल शिकायतों का लगभग 9.77 प्रतिशत है। शेष 34,251 शिकायतें निरस्त कर दी गईं। जनवरी 2018 से जनवरी 2026 के बीच कुल 2,041 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए।

ये भी पढ़ें- MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- राहुल पहले अध्ययन करें, फिर आरोप लगाएं, महाचौपाल में अनर्गल बातें कही

चार वर्ष बाद पेश हो रही चार्जशीट
वर्ष 2024 में विशेष न्यायालयों में 176 चार्जशीट प्रस्तुत की गईं। इनमें से अधिकांश प्रकरण वर्ष 2012 से 2017 के बीच दर्ज हुए थे। औसतन देखा जाए तो किसी आपराधिक मामले में चार्जशीट चार वर्ष बाद न्यायालय में प्रस्तुत की जा रही है। विधानसभा में दी गई जानकारी के अनुसार, वर्ष 2019-20 में सबसे अधिक 5,493 शिकायतें प्राप्त हुईं, जबकि वर्ष 2024-25 में सबसे कम 4,183 शिकायतें दर्ज की गईं। लोकायुक्त पुलिस द्वारा दर्ज आपराधिक मामलों में वर्ष 2019 में 378 प्रकरण दर्ज हुए, जबकि वर्ष 2020 में सबसे कम 152 मामले दर्ज किए गए।

ये भी पढ़ें- MP News: परिवहन मंत्री बोले-हड़ताल पर बस ऑपरेटरों के बीच भ्रम की स्थिति,16 हजार बसों की जरूरत, चल रहीं 14 हजार

पूर्व मुख्य सचिव और पूर्व सीईओ पर मामला दर्ज नहीं
सरकार ने स्पष्ट किया कि मार्च 2025 में लोकायुक्त को दी गई शिकायत के आधार पर पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और आजीविका मिशन के पूर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी ललित मोहन बेलवाल के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed