सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Relief for passengers during Holi, 5 special trains to run between Bhopal-Rani Kamalapati and Rew

Bhopal News: होली पर यात्रियों को राहत,भोपाल-रानी कमलापति से रीवा के लिए 5 स्पेशल ट्रेनें,मार्च तक होगा संचालन

न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 06 Feb 2026 09:12 AM IST
विज्ञापन
सार

होली त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेल, भोपाल मंडल ने रीवा के लिए 5 होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। रानी कमलापति-रीवा के बीच दो जोड़ी और भोपाल-रीवा के बीच एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन फरवरी के अंत से मार्च की शुरुआत तक चलाई जाएंगी।

Bhopal News: Relief for passengers during Holi, 5 special trains to run between Bhopal-Rani Kamalapati and Rew
रेलवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

होली त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए पश्चिम मध्य रेल, भोपाल मंडल ने रीवा के लिए 5 होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। इनमें रानी कमलापति-रीवा के बीच दो जोड़ी और भोपाल-रीवा के बीच एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन शामिल है। ये ट्रेनें फरवरी के अंत से मार्च की शुरुआत तक चलाई जाएंगी। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया के अनुसार, त्योहार के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि यात्रियों को कन्फर्म सीट और सुगम यात्रा की सुविधा मिल सके।
Trending Videos


रानी कमलापति-रीवा के बीच स्पेशल ट्रेनें
रीवा से रानी कमलापति और वापसी के लिए साप्ताहिक और द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। ये ट्रेनें 28 फरवरी, 2 और 3 मार्च को चलेंगी। ट्रेनों को सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना और विदिशा स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है, जिससे मध्य प्रदेश के बड़े हिस्से के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-MP कांग्रेस की नई रणनीति, टैलेंट हंट से चुने जाएंगे MP के प्रवक्ता, 11 सदस्यीय समिति गठित


भोपाल-रीवा के लिए भी विशेष व्यवस्था

होली के मौके पर 5 मार्च को भोपाल से रीवा और रीवा से भोपाल के लिए भी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन सुबह भोपाल से रवाना होकर रात में रीवा पहुंचेगी, जबकि वापसी में रात को रीवा से चलकर अगले दिन सुबह भोपाल पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें-रामदेव संग CM मोहन यादव ने किया शीर्षासन, स्वस्थ जीवनशैली का संदेश, दिल्ली में सांसदों से संगठन संवाद


यात्रा से पहले टाइमिंग जरूर जांचें
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले NTES/139, रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES मोबाइल ऐप से ट्रेन की समय-सारणी और ठहराव की जानकारी जरूर जांच लें। होली पर ट्रेनों की यह अतिरिक्त सुविधा खासतौर पर रीवा, विंध्य और भोपाल क्षेत्र के यात्रियों के लिए राहत भरी साबित होगी, जो त्योहार पर घर लौटने की तैयारी कर रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed