{"_id":"6a4e3e958a8a6afd3d0536d3","slug":"bhopal-news-relief-for-rail-passengers-trips-for-3-special-trains-increased-and-the-pune-danapur-special-wi-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: रेल यात्रियों को राहत, 3 स्पेशल ट्रेनों के बढ़े फेरे, पुणे-दानापुर स्पेशल भी 30 सितंबर तक चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: रेल यात्रियों को राहत, 3 स्पेशल ट्रेनों के बढ़े फेरे, पुणे-दानापुर स्पेशल भी 30 सितंबर तक चलेगी
Wed, 08 Jul 2026 05:44 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Wed, 08 Jul 2026 05:44 PM IST
सार
त्योहारी सीजन और बढ़ती यात्रा मांग को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। पश्चिम मध्य रेलवे ने तीन स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे चलाने के साथ ही पुणे-दानापुर दैनिक स्पेशल ट्रेन का संचालन भी 30 सितंबर तक बढ़ा दिया है। इससे भोपाल मंडल के गुना, शिवपुरी, बीना, रानी कमलापति, इटारसी समेत आसपास के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
रेलवे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने भोपाल मंडल के यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा का ऐलान किया है। रेलवे प्रशासन ने तीन स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे संचालित करने का निर्णय लिया है। वहीं, पुणे–दानापुर दैनिक स्पेशल ट्रेन की अवधि भी 30 सितंबर 2026 तक बढ़ा दी गई है। इससे मध्य प्रदेश के हजारों यात्रियों को यात्रा में राहत मिलेगी।
तीन स्पेशल ट्रेनों के बढ़े अतिरिक्त फेरे
रेलवे के अनुसार 16 जुलाई से 1 सितंबर 2026 के बीच तीन विशेष ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे चलाए जाएंगे। इन ट्रेनों का संचालन पहले से तय मार्ग, समय और ठहराव के अनुसार किया जाएगा।
- वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल (02199/02200) : 16 जुलाई से 29 अगस्त तक 7-7 अतिरिक्त फेरे।
- सूबेदारगंज-उधना स्पेशल (04155/04156) : 16 जुलाई से 1 सितंबर तक 14-14 अतिरिक्त फेरे।
- प्रयागराज-उधना स्पेशल (04105/04106) : 2 अगस्त से 31 अगस्त तक 9-9 अतिरिक्त फेरे।
यह भी पढ़ें-3 कुलपति 3 बड़े विवाद फिर भी नहीं बदली RGPV की तस्वीर: करोड़ों के घोटाले से नैक फर्जीवाड़ा और प्रश्नपत्र चोरी
विज्ञापन
पुणे-दानापुर स्पेशल 30 सितंबर तक चलेगी
-रेलवे ने पुणे-दानापुर-पुणे दैनिक स्पेशल ट्रेन (01449/01450) की अवधि भी बढ़ा दी है। अब यह ट्रेन 30 सितंबर 2026 तक संचालित होगी। इस ट्रेन में वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी सहित 18 कोच लगाए गए हैं। भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन पर इसका ठहराव रहेगा, जिससे प्रदेश के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
- पुणे से दानापुर : 16 जुलाई से 28 सितंबर तक प्रतिदिन, कुल 75 अतिरिक्त फेरे।
- दानापुर से पुणे : 18 जुलाई से 30 सितंबर तक प्रतिदिन, कुल 75 अतिरिक्त फेरे।
यह भी पढ़ें-मां बगलामुखी मंदिर चढ़ावा विवाद गरमाया, कांग्रेस का हमला; मंत्री बोले- दोषी नहीं बचेंगे
इन शहरों के यात्रियों को मिलेगा फायदा
रेलवे के इस फैसले से गुना, शिवपुरी, बीना, रानी कमलापति, इटारसी और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को अतिरिक्त सीटें और बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। खासकर मुंबई, सूरत, उधना, पुणे, प्रयागराज, दानापुर और बांद्रा की यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारणी, परिचालन स्थिति और आरक्षण की जानकारी रेल मदद (139), एनटीईएस या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से अवश्य जांच लें।