{"_id":"6a816491a6511be7e800d58b","slug":"bhopal-news-teachers-fail-to-report-to-schools-despite-receiving-appointment-letters-joining-process-for-pri-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: नियुक्ति पत्र के बाद भी स्कूल नहीं पहुंचे शिक्षक,प्राथमिक शिक्षक भर्ती में जॉइनिंग प्रक्रिया अटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: नियुक्ति पत्र के बाद भी स्कूल नहीं पहुंचे शिक्षक,प्राथमिक शिक्षक भर्ती में जॉइनिंग प्रक्रिया अटकी
Sun, 16 Aug 2026 12:50 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Sun, 16 Aug 2026 12:50 PM IST
सार
प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2025 के करीब 10 हजार चयनित अभ्यर्थियों को 29 जुलाई को नियुक्ति पत्र मिलने के बावजूद अब तक जॉइनिंग नहीं मिली है।अभ्यर्थियों ने बताया कि सात दिन में जॉइनिंग का आश्वासन दिया गया था, लेकिन 15 अगस्त तक विद्यालय आवंटन और जॉइनिंग की तारीख स्पष्ट नहीं हुई।
विज्ञापन
डीपीआई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2025 के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिलने के बावजूद अभी तक विद्यालय आवंटन और जॉइनिंग का इंतजार करना पड़ रहा है। 29 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री की मौजूदगी में करीब 10 हजार चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए थे। 15 अगस्त बीतने के बाद भी जॉइनिंग को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होने से अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ रही है। सीहोर में नियुक्ति पाने वाले रवि तोमर, देवास जिले में नियुक्त भारत बैरागी और विदिशा जिले में नियुक्त अभय राजपूत ने बताया कि नियुक्ति पत्र मिलने के बाद उन्हें उम्मीद थी कि जल्द ही विद्यालय आवंटित कर कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा। लेकिन अब तक जॉइनिंग की निश्चित तारीख और विद्यालय आवंटन को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।
सात दिन का आश्वासन, इंतजार लंबा हुआ
अभ्यर्थियों के मुताबिक, उज्जैन में 29 जुलाई को आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोक शिक्षण संचालनालय के आयुक्त अभिषेक सिंह ने करीब सात दिन में जॉइनिंग प्रक्रिया पूरी होने का आश्वासन दिया था। इस आश्वासन के बाद चयनित अभ्यर्थी जॉइनिंग की तारीख का इंतजार करते रहे, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी प्रक्रिया स्पष्ट नहीं हुई।
नियुक्ति पत्र मिल चुका, अब विद्यालय का इंतजार
अभय राजपूत के अनुसार चयनित अभ्यर्थी लगातार विभाग से विद्यालय आवंटन, जॉइनिंग की तारीख और कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया की जानकारी मांग रहे हैं। नियुक्ति पत्र मिलने के बावजूद स्कूल में सेवा शुरू नहीं कर पाने से अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-पूर्वी MP में बारिश का दौर,जबलपुर-रीवा-शहडोल समेत 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट,3 दिन रहेगा असर
अभ्यर्थियों की मांग,तारीख और कारण दोनों बताएं
चयनित अभ्यर्थियों का कहना है कि जब नियुक्ति पत्र जारी हो चुके हैं और सात दिन में जॉइनिंग का आश्वासन दिया गया था, तो देरी का कारण भी विभाग को स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने शासन और शिक्षा विभाग से मांग की है कि विद्यालय आवंटन और जॉइनिंग की निश्चित तारीख जल्द सार्वजनिक की जाए, ताकि चयनित शिक्षक अपनी सेवाएं शुरू कर सकें।