फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Tiger Attack in Bandhavgarh; Woman Dies; CM Announces Aid of ₹25 Lakh for the Deceased's Family.

Bhopal News: बांधवगढ़ में बाघ का हमला, महिला की मौत, CM ने मृतका के परिवार को 25 लाख की सहायता देने की घोषणा

Sun, 24 May 2026 11:52 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sun, 24 May 2026 11:52 AM IST
सार

उमरिया जिले के बांधवगढ़ नेशनल पार्क क्षेत्र में बाघ के हमले से एक महिला की मौत हो गई, जबकि कुछ लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतका के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने और घायलों के मुफ्त इलाज के निर्देश दिए हैं। वन विभाग ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
Bhopal News: Tiger Attack in Bandhavgarh; Woman Dies; CM Announces Aid of ₹25 Lakh for the Deceased's Family.
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले स्थित बांधवगढ़ नेशनल पार्क क्षेत्र में बाघ के हमले से एक महिला की मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतका के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों के मुफ्त इलाज और आवश्यक मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन


खेरवा टोला गांव में हुआ हमला
जानकारी के अनुसार बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान अंतर्गत खेरवा टोला गांव में बाघ ने अचानक ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ लोग घायल हैं। घटना के बाद वन विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने जताई संवेदना
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उमरिया जिले में बाघ के हमले में महिला की मौत का समाचार बेहद दुखद है। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मृतका के परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके अलावा घायलों का निशुल्क उपचार कराया जाएगा और उन्हें आवश्यक आर्थिक मदद भी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-त्विषा शर्मा मौत मामले में भोपाल कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी समर्थ सिंह सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया


वन विभाग सतर्क, इलाके में बढ़ाई निगरानी
घटना के बाद वन विभाग ने प्रभावित क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। ग्रामीणों को जंगल के आसपास सतर्क रहने की सलाह दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि बाघ की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है ताकि दोबारा किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed