फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Waiting 6 years for results and degrees, 3 nursing students climbed a 6-story building and attemp

Bhopal News: 6 साल से रिजल्ट-डिग्री का इंतजार, 6 मंजिला इमारत पर चढ़े 3 नर्सिंग छात्र, आत्महत्या की कोशिश

Wed, 12 Aug 2026 06:14 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Wed, 12 Aug 2026 06:14 PM IST
सार

भोपाल में नर्सिंग छात्रों का आंदोलन उग्र हो गया। तीन छात्र छह मंजिला निर्माणाधीन इमारत पर चढ़ गए, जिससे हड़कंप मच गया। प्रशासन की समझाइश पर तीनों नीचे उतर आए। छात्र लंबित रिजल्ट, परीक्षाएं, डिग्री-पंजीयन, मान्यता विवाद और छात्रवृत्ति समेत सात मांगों को लेकर 8 अगस्त से धरने पर हैं। छात्रों का दावा है कि करीब छह साल से उनका भविष्य अटका है।

विज्ञापन
Bhopal News: Waiting 6 years for results and degrees, 3 nursing students climbed a 6-story building and attemp
छह मंजिला निर्माणाधीन इमारत में चढ़ें नर्सिंग छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 नर्सिंग परीक्षाओं, रिजल्ट, डिग्री और पंजीयन में हो रही देरी से नाराज छात्रों का आंदोलन बुधवार को अचानक उग्र हो गया। नर्सिंग काउंसिल भोपाल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की छह मंजिला निर्माणाधीन इमारत पर चढ़ गए। छात्रों के आत्महत्या की कोशिश करने की आशंका से मौके पर हड़कंप मच गया। करीब आधे घंटे तक तीनों छात्र ऊपर रहे। प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाइश दी, जिसके बाद तीनों नीचे उतर आए। नर्सिंग छात्र संगठन एनएसओ की ओर से 8 अगस्त से नर्सिंग काउंसिल के सामने अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है। छात्रों का कहना है कि परीक्षा, परिणाम, डिग्री और पंजीयन की प्रक्रिया में लगातार देरी के कारण उनका भविष्य करीब छह साल से अधर में है।
विज्ञापन


रिजल्ट से लेकर मान्यता तक, सात बड़ी मांगें
छात्रों की सबसे बड़ी मांग जीएनएम और बीएससी नर्सिंग के लंबित परिणाम तत्काल जारी करने और आगामी परीक्षाएं कराने की है। इसके साथ ही मान्यता और संबद्धता से जुड़े विवादों का समाधान कर छात्रों की डिग्री और पंजीयन प्रक्रिया पूरी करने की मांग की जा रही है। छात्रों ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के जीएनएम, बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और पैरामेडिकल विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने की मांग की है। आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए भी पढ़ाई की छात्रवृत्ति योजना शुरू करने की मांग रखी गई है।
विज्ञापन


मेडिकल यूनिवर्सिटी से दोबारा संबद्धता की मांग
संगठन की मांग है कि नर्सिंग और पैरामेडिकल कॉलेजों को क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों से हटाकर दोबारा मेडिकल यूनिवर्सिटी जबलपुर से संबद्ध किया जाए। छात्रों का कहना है कि इससे नर्सिंग शिक्षा से जुड़े विवादों का समाधान बेहतर तरीके से हो सकेगा। इसके अलावा नर्सिंग शिक्षा में भ्रष्टाचार खत्म करने और फैकल्टी प्रबंधन व्यवस्था लागू करने की मांग भी की गई है, ताकि भविष्य में मान्यता, परीक्षा और अन्य मामलों को लेकर विवाद पैदा न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- भारी बारिश में स्कूलों के ई-अटेंडेंस से राहत, शिक्षकों को नदी-नाले पार कर स्कूल पहुंचने की जरूरत नहीं

भूख हड़ताल की चेतावनी
छात्रों ने आंदोलन को भूख हड़ताल तक ले जाने की बात भी कही है। उनका कहना है कि लंबे समय से मांगें लंबित हैं और परीक्षा व रिजल्ट में देरी का सीधा असर उनके करियर पर पड़ रहा है। प्रदर्शन में मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और नर्सिंग काउंसिल के रजिस्ट्रार के इस्तीफे की मांग भी उठाई गई है। बुधवार को तीन छात्रों के इमारत पर चढ़ने के बाद प्रशासन ने तत्काल हस्तक्षेप किया। समझाइश के बाद तीनों सुरक्षित नीचे आ गए, लेकिन नर्सिंग छात्रों का आंदोलन और उनकी मांगें अब भी जारी हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed