फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Resounds with the Hare Krishna Mahamantra: Devotees Pull Lord Jagannath's Chariot; Foreign Devotees Wit

हरे कृष्ण महामंत्र से गूंजा भोपाल: श्रद्धालुओं ने खींचा भगवान जगन्नाथ का रथ, विदेशी भक्त बने आस्था के साक्षी

Sat, 18 Jul 2026 09:01 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sat, 18 Jul 2026 09:01 PM IST
सार

भोपाल में इस्कॉन की 13वीं श्रीजगन्नाथ रथयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकली। हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा के रथ को खींचकर आशीर्वाद लिया। रूस और अमेरिका से आए विदेशी भक्त भी हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए। यात्रा के दौरान पुष्पवर्षा, महाप्रसाद वितरण और स्वच्छता अभियान आकर्षण का केंद्र रहे।

विज्ञापन
Bhopal Resounds with the Hare Krishna Mahamantra: Devotees Pull Lord Jagannath's Chariot; Foreign Devotees Wit
श्रीजगन्नाथ रथयात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी शनिवार को भगवान श्रीजगन्नाथ की भक्ति में डूब गई। इस्कॉन भोपाल की ओर से निकाली गई भव्य श्रीजगन्नाथ रथयात्रा में हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े। भोपाल टॉकीज से शुरू हुई यात्रा हरे कृष्ण महामंत्र, भजन-कीर्तन और जयघोष के बीच शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई प्लेटिनम प्लाजा पहुंची, जहां भव्य आरती और महाप्रसाद वितरण के साथ इसका समापन हुआ। करीब 27 फीट ऊंचे और 100 किलोग्राम से अधिक फूलों से सजे भव्य रथ पर भगवान श्रीजगन्नाथ, बलराम और माता सुभद्रा विराजमान थे। यात्रा मार्ग में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर भगवान का स्वागत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन

विदेशी भक्तों ने बढ़ाई रथयात्रा की भव्यता
रूस और अमेरिका से आए भक्त भी रथयात्रा में शामिल हुए। उन्होंने हरे कृष्ण महामंत्र का संकीर्तन करते हुए भारतीय वैदिक संस्कृति के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। विदेशी श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक लाख के दिव्य वस्त्रों में सजे भगवान
इस बार भगवान श्रीजगन्नाथ का विशेष श्रृंगार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। पारंपरिक वैष्णव शैली में तैयार लगभग एक लाख रुपये मूल्य के दिव्य वस्त्रों में भगवान का अलौकिक स्वरूप देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। यात्रा के दौरान करीब 500 किलोग्राम खाजा महाप्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। वहीं प्लेटिनम प्लाजा में समापन के बाद हजारों श्रद्धालुओं ने हलवा महाप्रसाद ग्रहण किया।


रथयात्रा के साथ स्वच्छता का संदेश
इस बार रथयात्रा केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं रही। इस्कॉन के सैकड़ों युवा स्वयंसेवकों ने पूरे मार्ग पर "स्वच्छ रथयात्रा-स्वच्छ भोपाल" अभियान चलाया। यात्रा के दौरान मार्ग पर फैले कचरे को तत्काल उठाकर पूरे रास्ते को स्वच्छ रखा गया। श्रद्धालुओं के बीच श्रीमद्भगवद्गीता और अन्य वैदिक ग्रंथों का भी वितरण किया गया।

यह भी पढ़ें-भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका: गधों को पहनाई माला, खिलाए गुलाब जामुन, इंद्र देव को मनाने की प्रार्थना


यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत
भारत टॉकीज चौराहे पर विधायक आरिफ मसूद ने भगवान जगन्नाथ की आरती कर पुष्पवर्षा से रथयात्रा का स्वागत किया और श्रद्धालुओं को फल वितरित किए। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed