Bhopal: 2 बार गला रेता, पेट में 11 बार चाकू घोंपा और 5 मिनट तड़पने के बाद मौत; साइको प्रेमी ने खुद को ऐसे मारा
Bhopal Crime: इस शख्स ने चाकू से 2 बार अपना गला रेता, फिर पेट में 11 बार चाकू घोंप लिया। करीब 5 मिनट तड़पने के बाद मौत हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल के सोनागिरी सी-सेक्टर में रविवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। 50 वर्षीय लक्ष्मण प्रसाद रिछारिया ने अपनी लिवइन पार्टनर कल्पना भारती पर बीच सड़क हथौड़े से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सिर पर जोरदार वार होने से कल्पना सड़क पर गिरकर बेहोश हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लक्ष्मण को लगा कि कल्पना की मौत हो चुकी है। इसके बाद उसने सड़क किनारे बंद दुकानों के सामने खड़े होकर चाकू से पहले अपना गला रेता और फिर उसी चाकू से पेट में 11 बार वार कर लिया। गंभीर रूप से घायल हालत में वह कुछ देर वहीं बैठा रहा और बाद में उसकी मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने घायल कल्पना को बचाने की कोशिश की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, लक्ष्मण को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पढ़ें: ग्वालियर में भीषण आग, गोदाम धू-धू कर जला, जिम की मशीनें तक पिघलीं; बड़ा हादसा टला
सोमवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें लक्ष्मण खुद पर हमला करता दिखाई दे रहा है। पिपलानी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, लक्ष्मण और कल्पना पिछले पांच साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। लक्ष्मण अपनी पार्टनर के चरित्र पर शक करता था, जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। रविवार सुबह भी इसी बात पर कहासुनी हुई और गुस्से में आकर उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।
