{"_id":"69cb0412920ceacc0604a21a","slug":"cbi-fir-major-fraud-in-railway-ministry-copper-medals-supplied-in-the-name-of-gold-and-silver-investigation-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: रेल मंत्रालय में बड़ा फर्जीवाड़ा, चांदी के नाम पर तांबे के पदक सप्लाई, सीबीआई ने FIR कर शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: रेल मंत्रालय में बड़ा फर्जीवाड़ा, चांदी के नाम पर तांबे के पदक सप्लाई, सीबीआई ने FIR कर शुरू की जांच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Tue, 31 Mar 2026 04:45 AM IST
विज्ञापन
सार
पश्चिम मध्य रेलवे के लिए खरीदे गए गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मेडल्स में बड़ा घोटाला सामने आया है, जिसमें चांदी की जगह तांबे के पदक सप्लाई किए गए। मामले में सीबीआई ने कंपनी और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मेडल खरीद में घोटाला
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पश्चिम-मध्य रेलवे जबलपुर के लिए खरीदे गए गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मेडल्स में बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है। सीबीआई ने इस मामले में इंदौर की कंपनी सहित रेलवे और राइट्स (RITES) के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीबीआई को मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम-मध्य रेलवे जबलपुर और इंदौर स्थित कंपनी मे. वाईएबल डायमंड्स के बीच 23 जनवरी 2023 को 3,640 गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मैडल्स की सप्लाई का अनुबंध हुआ था। इन पदकों की कुल कीमत करीब 49.68 लाख रुपए तय की गई थी। अनुबंध की शर्तों के अनुसार RITES के निरीक्षण इंजीनियर द्वारा सितंबर और अक्टूबर 2023 में सामग्री का निरीक्षण किया गया था, जिसमें रिपोर्ट के अनुसार मेडल्स 99.90 प्रतिशत शुद्ध चांदी के पाए गए।
ये भी पढ़ें- MP News: CM मोहन यादव ने MSME इकाइयों को 169 करोड़ से अधिक की प्रोत्साहन राशि जारी की, भू-आवंटन पत्र भी बांटे
इसके बाद 19 अक्टूबर 2023 को 3,631 मेडल्स भोपाल के कोच रिहैबिलिटेशन वर्कशॉप के जनरल स्टोर डिपो में जमा किए गए, जबकि 9 मेडल्स परीक्षण में उपयोग किए गए थे। मामला उस समय उजागर हुआ जब 12 सितंबर 2025 को रेलवे के विजिलेंस विभाग ने दोबारा सैंपल जांच कराई। नई जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। नोएडा स्थित NABL मान्यता प्राप्त लैब और कोलकाता के नेशनल टेस्टिंग हाउस की रिपोर्ट में पाया गया कि मेडल्स में चांदी की मात्रा मात्र 0.0023 प्रतिशत थी, जबकि तांबे की मात्रा 99.80 प्रतिशत पाई गई, यानी सप्लाई किए गए मेडल्स टेंडर की शर्तों पर खरे नहीं उतरे।
ये भी पढ़ें- भोपाल में युवा विधायक सम्मेलन शुरू: लोकतंत्र और ‘विकसित भारत 2047’ पर मंथन; सीएम बोले-राजनीति अनुशासन जरूरी
प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर सीबीआई ने 25 मार्च 2026 को मामला दर्ज किया। इसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 120-B (षड्यंत्र), 420 (धोखाधड़ी), 468 (जालसाजी), 471 (फर्जी दस्तावेज का उपयोग) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। सीबीआई ने मामले की जांच एसीबी भोपाल के एएसपी आकाश कुमार मीणा को सौंपी है। एजेंसी अब यह पता लगाएगी कि इस पूरे घोटाले में किन-किन अधिकारियों और व्यक्तियों की भूमिका रही और किस स्तर पर लापरवाही या मिलीभगत हुई।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X