सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: List of appointments in corporations and boards ready, will be released as soon as approval is receiv

MP News: मध्य प्रदेश निगम-मंडलों में नियुक्तियों की सूची तैयार, केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी मिलते ही होगी जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 31 Mar 2026 05:13 AM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश में निगम, मंडल और आयोगों में राजनीतिक नियुक्तियों का लंबा इंतजार अब खत्म होने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की बैठक में 50 से ज्यादा नामों पर सहमति बनी, जल्द दिल्ली से मंजूरी के बाद ऐलान हो सकता है।

MP News: List of appointments in corporations and boards ready, will be released as soon as approval is receiv
भाजपा का झंडा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश में निगम, मंडल, प्राधिकरण और आयोगों में राजनीतिक नियुक्तियों का लंबा इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में हुई बैठक में संभावित नामों की सूची लगभग तय कर ली गई है। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शामिल रहे। मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेश संगठन के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ भी इस विषय पर विस्तार से चर्चा हुई। जानकारी के अनुसार इस सूची में 50 से ज्यादा नेताओं के नाम शामिल हैं। इससे पहले केंद्रीय नेतृत्व ने सूची वापस भेजकर कुछ और नाम जोड़ने को कहा था, जिसके बाद प्रदेश संगठन ने इसमें संशाोधन किया। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस सूची को लेकर दिल्ली जा सकते हैं। केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी मिलने के बाद नियुक्तियों का ऐलान किया जाएगा। संभावना है कि अप्रैल के पहले सप्ताह में इन पदों पर नियुक्तियां हो सकती हैं।
Trending Videos


यै भी पढ़ें-  भोपाल में आधी रात हत्या: साथ चलने का बनाया दबाव, मना करने पर भड़के आरोपी; समझाने पर युवक को चाकुओं से गोद डाला
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद वाले पद फिलहाल टल सकते हैं
जहां-जहां नामों को लेकर विवाद की स्थिति है, वहां फिलहाल नियुक्तियां टाली जा सकती हैं। बाकी पदों पर सहमति बनने के बाद प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। बता दें इससे पहले प्रदेश में 123 नगर परिषद और 46 नगर पालिका में 750 से अधिक एल्डरमैंनों की नियुक्ति की गई। साथ ही ग्वालियर से आने वाले फायर ब्रांड हिंदूवादी नेता जयभान सिंह पवैया को राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष बनाया। 

ये भी पढ़ें-  MP News: CM मोहन यादव ने MSME इकाइयों को 169 करोड़ से अधिक की प्रोत्साहन राशि जारी की, भू-आवंटन पत्र भी बांटे

मोहन सरकार ने निरस्त कर दी थी नियुक्तियां 
मोहन सरकार ने वर्ष 2024 में निगम, मंडल, प्राधिकरण और बोर्डों के अध्यक्ष, उपाध्यक्षों की नियुक्तियां निरस्त कर दी थी। इसके बाद से नई सरकार बने दो से ढाई साल का समय बीत गया हैं। इसके बावजूद अब तक राजनीतिक नियुक्तियां नहीं हो सकी। 

ये भी पढ़ें- Bhopal News: भोपाल में देर रात क्लब के बाहर युवतियों के बीच जमकर मारपीट, बीच सड़क होता रहा हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed