सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Chhindwara bus accident: CM Mohan Yadav will return from Delhi and go to Chhindwara, will meet the injured

छिंदवाड़ा बस हादसा: सीएम मोहन यादव दिल्ली से लौटकर छिंदवाड़ा जाएंगे, घायलों से करेंगे मुलाकात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 27 Mar 2026 12:56 PM IST
विज्ञापन
सार

छिंदवाड़ा में गुरुवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए। मुख्यमंत्री मोहन यादव दिल्ली से लौटकर छिंदवाड़ा जाएंगे और घायलों से मिलकर उनका हालचाल जानेंगे। इससे पहले देर रात प्रभारी मंत्री राकेश सिंह अस्पताल पहुंचे और घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
 

Chhindwara bus accident: CM Mohan Yadav will return from Delhi and go to Chhindwara, will meet the injured
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री  मोहन यादव सड़क दुर्घटना में घायलों से मिलने के लिए छिंदवाड़ा जाएंगे। सीएम दोपहर में नई दिल्ली से लौटकर छिंदवाड़ा पहुंचेगे। इससे पहले देर रात प्रदेश के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। गुरुवार शाम छिंदवाड़ा-नागपुर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 10 लोगों की मौत हुई और कई लोग घायल हुए। बस में सवार लोग पाढुर्ना में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी बस और पिकअप में जोरदार टक्कर हो गई।
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  MP News: एमपी में खत्म होगा 24 साल पुराना दो बच्चों का नियम, तीन या अधिक संतान वालों को भी मिलेगी सरकारी नौकरी
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद मुख्यमंत्री ने प्रभारी मंत्री राकेश सिंह को तुरंत छिंदवाड़ा भेजा। मंत्री राकेश सिंह ने जिला अस्पताल में घायलों से मुलाकात की, चिकित्सकों और प्रशासन को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शुक्रवार दोपहर छिंदवाड़ा पहुंचकर घायलों से मुलाकात करेंगे और उपचार की जानकारी लेंगे। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायल मरीजों को 1-1 लाख रुपए की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। हादसे में 6 पुरुष, 3 महिलाएं और 1 बच्चा मारे गए। अन्य घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि दो गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया है।

ये भी पढ़ें- MP Weather Today: एमपी में पारा 41 डिग्री पार, अब मौसम का पलटवार, 7 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed