{"_id":"69c602a66bd22c6088047e7f","slug":"mp-news-bhopal-to-orchha-helicopter-service-starts-today-cm-yadav-wishes-people-of-the-state-on-ram-navami-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भोपाल से ओरछा हेलीकॉप्टर सेवा आज से शुरू, सीएम यादव ने राम नवमी पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भोपाल से ओरछा हेलीकॉप्टर सेवा आज से शुरू, सीएम यादव ने राम नवमी पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Fri, 27 Mar 2026 09:38 AM IST
विज्ञापन
सार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राम नवमी पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और आज भोपाल से ओरछा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होगी। यह सेवा यात्रियों के लिए यात्रा को आसान और तेज बनाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राम नवमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीराम के जीवन और उनके आदर्शों पर जोर देते हुए कहा कि उनका जीवन संयम, समर्पण और सत्य के मार्ग का उदाहरण है। डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम ने कठिन परिस्थितियों में भी अनाचार का विरोध किया और जीवन की चुनौतियों का साहस के साथ सामना किया। उन्होंने यह भी बताया कि मध्य प्रदेशवासियों के लिए यह गर्व की बात है कि अयोध्या की तरह चित्रकूट धाम और ओरछा तीर्थ यहाँ स्थित हैं, जो मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन और योगदान का स्मरण कराते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे।
ये भी पढ़ें- MP News: एमपी में खत्म होगा 24 साल पुराना दो बच्चों का नियम, तीन या अधिक संतान वालों को भी मिलेगी सरकारी नौकरी
उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भी राम नवमी पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा और धर्म का सर्वोच्च उदाहरण है। उनका जीवन हमें कर्तव्यनिष्ठा, परोपकार और समाज के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। उप मुख्यमंत्री ने राम नवमी का पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संदेश देने वाला बताया और प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
ये भी पढ़ें- MP Weather Today: एमपी में पारा 41 डिग्री पार, अब मौसम का पलटवार, 7 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट
इसके साथ ही आज भोपाल से ओरछा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की भी होगी। यह सेवा यात्रियों के लिए समय की बचत और यात्रा को आसान बनाने में मदद करेगी।
ये भी पढ़ें- MP News: क्रेडिट बंद होने से पेट्रोल पंपों पर संकट, कई जगह आपूर्ति प्रभावित, भोपाल में 10 से अधिक पंप ड्राई
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X