सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   CM's interaction with investors in Ludhiana: Investment proposals worth Rs 15,606 crore, more than 20 thousand

लुधियाना में सीएम का निवेशकों से संवाद: 15,606 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 20 हजार से ज्यादा को मिलेगा रोजगार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 07 Jul 2025 08:48 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लुधियाना में उद्योगपतियों से मुलाकात कर मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान 15,606 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जिनसे 20 हजार से ज्यादा रोजगार बनने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार निवेशकों को हरसंभव सहयोग देगी।

CM's interaction with investors in Ludhiana: Investment proposals worth Rs 15,606 crore, more than 20 thousand
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
Follow Us

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को पंजाब की औद्योगिक राजधानी लुधियाना में आयोजित इंटरैक्टिव सेशन और संवाद कार्यक्रम में उद्योगपतियों को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश में कुल 15,606 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनसे अनुमानित 20,275 से अधिक रोजगार सृजित होने की संभावना है। 
विज्ञापन
loader
Trending Videos

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लुधियाना और पंजाब के उद्योगपतियों को मध्य प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश और पंजाब दोनों भाइयों जैसे राज्य हैं। मुख्यमंत्री ने पंजाब को बताया बिछड़ा हुआ सगा भाई उन्होंने कहा  एक कृषि में अग्रणी है तो दूसरा खनिज, अधोसंरचना और लॉजिस्टिक्स के मामले में तेजी से विकसित हो रहा है। अब दोनों मिलकर देश के विकास में योगदान देंगे। उन्होंने लुधियाना को भारत का मैनचेस्टर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्राइडेंट ग्रुप ने 5,000 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव दिया
मुख्यमंत्री ने बताया कि लुधियाना में आयोजित इस रोड शो में 15 से अधिक प्रमुख उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन बैठकें की गईं। जिन कंपनियों ने निवेश प्रस्ताव दिए, उनमें ट्राइडेंट ग्रुप, राल्शन टायर्स, वर्धमान इंडस्ट्रीज, नाहर ग्रुप, दीपक फास्टनर्स, मिसेज बेक्टर्स फूड्स, हाईलैंड एथनॉल और बॉन ग्रुप जैसी प्रमुख इकाइयां शामिल हैं। 

औद्योगिक नीतियों और सुविधाओं की दी जानकारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का एकमात्र राज्य है जहां हीरे से लेकर सोने और लौह अयस्क तक, विविध खनिज संपदाएं उपलब्ध हैं। निवेशकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में जितने चाहें उतने उद्योग स्थापित करें। सरकार आपके स्वागत के लिए पलक-पांवड़े बिछाए खड़ी है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने श्रमिकों के हित में बड़े पैमाने पर सैकड़ों करोड़ रुपये के लंबित सेटलमेंट क्लियर किए हैं। साथ ही, निवेशकों की आवश्यकता के अनुसार नीतियों में संशोधन करने के लिए भी सरकार तैयार है।

मध्य प्रदेश में उद्योग के लिए बेहतर माहौल
डॉ. यादव ने कहा कि राज्य में निवेश के लिए जरूरी भूमि, बिजली, पानी और श्रमशक्ति सभी उपलब्ध हैं। औद्योगिक क्षेत्रों में विशेष प्रोत्साहन योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने टेक्सटाइल सेक्टर के वर्कर्स की सैलरी में राज्य सरकार द्वारा दी जा रही 5,000 की अतिरिक्त सहायता का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने कोयंबटूर, सूरत और अब लुधियाना में रोड शो आयोजित कर निवेशकों के साथ सतत संवाद कायम किया है। फरवरी 2025 में आयोजित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में 30.77 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे, जिससे मध्य प्रदेश निवेश का बड़ा हब बनकर उभरा है।

देश की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत
डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत चौथी सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था बन चुका है और अब तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि पंजाब की वीर भूमि और मध्य प्रदेश की रत्नगर्भा धरती मिलकर देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे। मुख्यमंत्री ने लुधियाना के उद्यमियों से आग्रह किया कि वे अपने व्यापार का विस्तार मध्यप्रदेश में करें और 'विकसित भारत' के निर्माण में भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि आप लुधियाना में काम करते रहें, लेकिन एक-दो फैक्ट्रियां मध्य प्रदेश में भी लगाएं, राज्य सरकार हरसंभव सहायता देगी।

समूह                       निवेश राशि (करोड़)     रोजगार 
ट्राइडेंट ग्रुप                           5000             6000
रालशन टायर्स लिमिटेड           2200            2000
वर्धमान इंडस्ट्रीज                    1581            2500
ए.बी. कोटस्पिन इंडस्ट्री           1300            1500
नाहर ग्रुप                              1100            1000
दीपक फास्टनर्स लिमिटेड        1000            1800
मिसेज बेक्टर्स फूड                 700               500
स्पेशियलिटीज लि
हाईलैंड एथनॉल                      600              1000
ए एंड एम एग्री वेंचर्स प्रालि        600              1000
भगवती लैक्टों वेजिटेरियन        500               300
एक्सपोर्ट्स प्रा. लि.
बॉन ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज           200               750 
एमआरएम मेध्या ग्रीनटेक प्रा.लि.100              125
टीके स्टील एवं स्टील उद्योग समूह 200            300
के.जी. एक्सपोर्ट्स एंड टीम        400             1000
दिनेश ओसवाल एवं चैतन्य डावर 125             500
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed