फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   CM's investment pitch at Bharat Tex-2026: Come to Madhya Pradesh—find every industrial facility and the cheape

भारत टेक्स-2026 में सीएम का निवेश मंत्र: मध्यप्रदेश आइए, उद्योग के लिए हर सुविधा और सबसे सस्ती बिजली यहीं

Thu, 16 Jul 2026 07:12 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Thu, 16 Jul 2026 07:12 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में आयोजित भारत टेक्स-2026 में देश-विदेश के निवेशकों को मध्यप्रदेश में निवेश का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सबसे सस्ती बिजली, उद्योग अनुकूल नीतियां, पीएम मित्र पार्क और मजबूत वस्त्र उद्योग का आधार निवेशकों के लिए बड़ा अवसर है।

विज्ञापन
CM's investment pitch at Bharat Tex-2026: Come to Madhya Pradesh—find every industrial facility and the cheape
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत टेक्स-2026 में देश-विदेश के उद्योगपतियों और निवेशकों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश उद्योगों के लिए हर जरूरी संसाधन उपलब्ध करा रहा है और सरकार निवेशकों के साथ किए गए अपने हर वादे को पूरा कर रही है। मुख्यमंत्री ने वैश्विक ब्रांड्स, टेक्सटाइल कंपनियों और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ राउंड टेबल और वन-टू-वन बैठकें कर प्रदेश की औद्योगिक नीतियों, निवेश के अवसरों और सुविधाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन


देश की सबसे सस्ती बिजली मध्यप्रदेश में
डॉ. यादव ने कहा कि वर्तमान समय में देश की सबसे सस्ती बिजली मध्यप्रदेश में उपलब्ध है। सौर ऊर्जा और पंप स्टोरेज परियोजनाओं के कारण उद्योगों को पर्याप्त बिजली मिल रही है, जिससे उत्पादन लागत कम होती है और निवेशकों को प्रतिस्पर्धी माहौल मिलता है।
विज्ञापन


पीएम मित्र पार्क से मिलेगा बड़ा फायदा
मुख्यमंत्री ने बताया कि धार जिले में बन रहे देश के पहले पीएम मित्र पार्क से वस्त्र उद्योग को नई गति मिलेगी। इससे करीब तीन लाख लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा, जबकि मालवा-निमाड़ के छह लाख से अधिक कपास उत्पादक किसानों को इसका लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


5500 करोड़ की सब्सिडी दी
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने उद्योगपतियों से किए गए सभी वादे निभाए हैं। मई 2026 तक की सभी सब्सिडी का भुगतान कर दिया गया है। पिछले डेढ़ वर्ष में उद्योगों को करीब 5500 करोड़ रुपये की सब्सिडी डीबीटी के माध्यम से दी गई है।


यह भी पढ़ें-सड़क पर गंदगी फैलाने वाले सरकारी विभागों पर सख्त हुआ निगम, नोटिस जारी कर जल्द होगी कार्रवाई की शुरुआत


महेश्वरी और चंदेरी का भी किया जिक्र
डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की वस्त्र परंपरा सदियों पुरानी है। महेश्वरी और चंदेरी साड़ी आज भी प्रदेश की पहचान हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश परंपरा और आधुनिक उद्योग का बेहतर संगम है और सरकार निवेशकों को हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। समापन में मुख्यमंत्री ने कहा, एक बार जो मध्यप्रदेश आता है, वह यहीं का होकर रह जाता है। हमारे राज्य में उद्योग लगाने के लिए हर जरूरी सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed