सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Disha Committee meeting in Khategaon: 'Action against negligence, respect for good work', Shivraj said - publ

खातेगांव मे दिशा समिति की बैठक: ‘लापरवाही पर कार्रवाई, अच्छे काम पर सम्मान’, शिवराज बोले-जनसेवा ही लक्ष्य

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 15 Mar 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
सार

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा संसदीय सीट की खातेगांव विधानसभा में दिशा समिति की बैठक लेकर केंद्र सरकार की योजनाओं और क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा की।  उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 

Disha Committee meeting in Khategaon: 'Action against negligence, respect for good work', Shivraj said - publ
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को विदिशा संसदीय क्षेत्र की खातेगांव विधानसभा में दिशा समिति की बैठक लेकर केंद्र सरकार की योजनाओं और क्षेत्र के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण, एनएचएआई, वन विभाग और गर्मी के मौसम में पेयजल व्यवस्थाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना और मनरेगा जैसे कार्यक्रमों में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए और कार्य समय-सीमा में पूरे किए जाएं।
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  MP Weather Today: MP में बदलेगा मौसम का मिजाज, गर्मी के बीच आंधी-बारिश की एंट्री, 4 दिन कई जिलों में रहेगा असर
विज्ञापन
विज्ञापन


योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचे 
कृषि क्षेत्र की समीक्षा करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक बैठे किसान तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने सिंचाई सुविधाओं और खाद की उपलब्धता को लेकर भी अधिकारियों को अग्रिम रणनीति बनाने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। 

ये भी पढ़ें-  MP News: भोपाल नगर निगम की सेंट्रल वर्कशॉप में लोकायुक्त की कार्रवाई, फर्जी बिलिंग मामले में जांच तेज

पेयजल आपूर्ति की योजनाएं सुचारू रखे
राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ी जन-शिकायतों पर उन्होंने अधिकारियों को मौके पर जाकर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्यों के दौरान आम नागरिकों को कम से कम असुविधा हो, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा। गर्मी के मौसम में संभावित जल संकट को देखते हुए उन्होंने पेयजल आपूर्ति की सभी योजनाओं को सुचारू रखने और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

ये भी पढ़ें-  MP News: MP में नर्स भर्ती पर बवाल, 5700 से ज्यादा पद खाली, निकली सिर्फ 7 वैकेंसी,आरक्षित वर्ग के लिए शून्य पद

गांवों के विकास की प्राथमिकता गांव ही तय करेगा 
बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब गांवों के विकास की प्राथमिकता गांव ही तय करेगा। ग्राम सभा और ग्राम पंचायत अपने क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुसार विकास कार्यों का चयन करेंगी और उसी आधार पर बजट का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गांवों में सामुदायिक भवनों का निर्माण, पुराने तालाबों का जीर्णोद्धार, नए जल स्रोतों का निर्माण और स्व-सहायता समूहों के लिए शेड बनाकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने जैसे कार्य किए जा सकते हैं। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विकास की गति तभी तेज होती है जब जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मिलकर टीम की तरह काम करें। उन्होंने कहा, “मेरे मन में किसी के प्रति न राग है और न द्वेष, मेरा एकमात्र उद्देश्य जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास है।”

ये भी पढ़ें-  MP News: संपत्ति के मामले में महिला IAS भी आगे: मनु सबसे अमीर ACS, संपत्ति से सबसे ज्यादा वर्णवाल की आय

लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई 
उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो अधिकारी ईमानदारी से बेहतर काम करेंगे, उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा, लेकिन जहां लापरवाही या गड़बड़ी मिलेगी वहां सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। साथ ही उन्होंने दिशा समिति की बैठकों को नियमित रूप से आयोजित करने पर भी जोर दिया, ताकि विकास कार्यों की निरंतर निगरानी की जा सके।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed