फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Fraudster befriended a businessman by posing as an old client, then swindled him out of ₹30 lakh using a fake

Bhopal News: जालसाज ने पुराना ग्राहक बनकर की दोस्ती, फिर फर्जी ट्रेडिंग एप से कारोबारी को लगाया 30 लाख का चूना

Sat, 18 Jul 2026 09:47 AM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Sat, 18 Jul 2026 09:47 AM IST
सार

भोपाल में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। जालसाजों ने पहले शादी कार्ड कारोबारी से दोस्ती की और फिर मोटे मुनाफे का झांसा देकर 30 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Fraudster befriended a businessman by posing as an old client, then swindled him out of ₹30 lakh using a fake
साइबर अपराधियों ने ठगी का एक बेहद शातिर तरीका अपनाया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक बेहद शातिर तरीका अपनाया है। एक जालसाज ने खुद को पुराना ग्राहक बताकर पहले तो शादी कार्ड के एक प्रतिष्ठित कारोबारी से नजदीकियां बढ़ाईं, और फिर ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का लालच देकर उनसे 30 लाख ठग लिए।
विज्ञापन


ठगों ने पीड़ित को ऐसे जाल में फंसाया कि फर्जी ट्रेडिंग एप पर उनका निवेश बढ़कर 1.5 करोड़ रुपये दिखने लगा। लेकिन जब कारोबारी ने रकम निकालनी चाही, तो आरोपियों ने 30 फीसदी टैक्स की मांग शुरू कर दी। ठगी का अहसास होने पर पीडि़त ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ऐसे बुना गया ठगी का जाल
पुलिस के मुताबिक, मारवाड़ी रोड स्थित यमुना कॉम्प्लेक्स निवासी 49 वर्षीय नितिन गर्ग का शादी कार्ड का शोरूम है। कुछ समय पहले उनके पास निशांत सिंह नाम के एक व्यक्ति का फोन आया। निशांत ने दावा किया कि उसने चार साल पहले नितिन के शोरूम से कार्ड छपवाए थे। इस बहाने उसने लगातार बातचीत कर कारोबारी का भरोसा जीत लिया और गहरी दोस्ती कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वास जीतने के बाद, निशांत ने नितिन को पीयू प्राइम और पालीयस फाइनेंस पीएलसी नामक कंपनियों के माध्यम से ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच दिया। उसके झांसे में आकर नितिन ने अक्टूबर और नवंबर 2025 के दौरान अलग-अलग किस्तों में कुल 30 लाख का निवेश कर दिया।

स्क्रीन पर दिखे 1.5 करोड़, निकालने लगे तो मांगा 30 प्रतिशत टैक्स
निवेश के कुछ ही समय बाद दोनों फर्जी ऐप्स के डैशबोर्ड पर नितिन की निवेश राशि बढ़कर करीब 1.5 करोड़ दिखाई देने लगी। भारी मुनाफा देखकर नितिन को भरोसा हो गया कि उनका निवेश सही जगह हुआ है। दिसंबर 2025 में जब उन्होंने इस रकम को निकालने करने का प्रयास किया, तो कथित कंपनी के प्रतिनिधियों ने नया पैंतरा चला। उन्होंने शर्त रखी कि पूरी रकम निकालने के लिए पहले 30 प्रतिशत टैक्स अलग से जमा करना होगा।

ये भी पढ़ें- Indore: इंदौर के छोटा गणपति मेट्रो स्टेशन पर खुदाई से कांपे मल्हारगंज के घर, भूकंप जैसे झटकों से सहमे रहवासी


कटौती से मना करने पर खुला राज
पीडि़त नितिन गर्ग ने प्रतिनिधियों से कहा कि वे टैक्स की राशि कुल मुनाफे में से ही काट लें और बाकी के पैसे ट्रांसफर कर दें, लेकिन जालसाज लगातार अलग से पैसे जमा करने का दबाव बनाते रहे। जब आरोपियों ने पैसे देने से साफ मना कर दिया, तब नितिन को समझ आया कि वे साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं।

शिकायत पर साइबर सेल ने प्राथमिक जांच के बाद जीरो पर एफआईआर दर्ज कर मामला कोतवाली थाने स्थानांतरित किया। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश और बैंक खातों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed