{"_id":"6ada032ef945af01590333d4","slug":"gwalior-incident-jitu-patwari-targets-the-government-demands-compensation-of-rs-25-lakh-each-and-visits-the-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर हादसा: जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा, 25-25 लाख मुआवजा देने की मांग, एम्स पहुंचकर घायलों से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर हादसा: जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा, 25-25 लाख मुआवजा देने की मांग, एम्स पहुंचकर घायलों से मिले
Thu, 22 Oct 2026 06:06 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Thu, 22 Oct 2026 06:06 PM IST
सार
ग्वालियर सड़क हादसे में 16 लोगों की मौत पर जीतू पटवारी ने सरकार से मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा और घायलों के इलाज का पूरा खर्च उठाने की मांग की। एम्स भोपाल में घायलों से मिलने के बाद उन्होंने हादसे की निष्पक्ष जांच, जिम्मेदारों पर कार्रवाई और प्रदेश में सड़क सुरक्षा व प्रशासनिक जवाबदेही मजबूत करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
एम्स भोपाल पहुंचे पीसीसी चीफ और कांग्रेसी नेता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्वालियर सड़क हादसे में 16 लोगों की मौत के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य सरकार को घेरा है। उन्होंने हादसे को प्रशासनिक विफलता का परिणाम बताते हुए मृतकों के प्रत्येक परिवार को 25-25 लाख रुपये मुआवजा देने और घायलों के इलाज का पूरा खर्च सरकार से उठाने की मांग की। पटवारी ने हादसे की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदार अधिकारियों और लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई करने की भी बात कही। गुरुवार को पटवारी भोपाल स्थित एम्स पहुंचे, जहां उन्होंने ग्वालियर हादसे में घायल श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी ली। उन्होंने पीड़ित परिवारों से भी चर्चा की और हादसे की परिस्थितियों के बारे में जाना। पटवारी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।
समय रहते इंतजाम होते तो बच सकती थीं कई जानें
पटवारी ने कहा कि ग्वालियर हादसे ने कई परिवारों को कभी न भरने वाला दुख दिया है। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट करना पड़ा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार हो रही ऐसी घटनाएं पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था तथा जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। यदि समय रहते उचित इंतजाम और सतर्कता बरती जाती तो कई जानें बचाई जा सकती थीं। उन्होंने सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। पटवारी ने कहा कि पीड़ित परिवारों को केवल आश्वासन देना पर्याप्त नहीं है। उन्हें न्याय, उचित उपचार और पर्याप्त आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए।
छिंदवाड़ा से इंदौर तक की घटनाएं गिनाईं
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश में हुई अन्य घटनाओं का जिक्र करते हुए सरकार की संवेदनशीलता और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने छिंदवाड़ा में बच्चों की मौत, बालाघाट हादसे, इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों, सागर के शराब कांड और बैतूल में खाटू श्याम दर्शन के लिए जा रहे परिवार के साथ हुई दुर्घटना का उल्लेख किया। पटवारी ने कहा कि लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से आम लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है। सरकार की जिम्मेदारी है कि प्रभावित परिवारों को उचित सहायता मिले और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा?: अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में भी नहीं थमेगी बारिश, आज इन जिलों में अलर्ट
मुआवजे के साथ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग
पटवारी ने मांग की कि ग्वालियर हादसे में मृत प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को कम से कम 25 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए और घायलों के इलाज का पूरा खर्च सरकार वहन करे। उन्होंने कहा कि सरकार का दायित्व केवल हादसे के बाद सहायता राशि घोषित करना नहीं, बल्कि ऐसी व्यवस्था बनाना भी है, जिससे आम नागरिकों की जान सुरक्षित रह सके। उन्होंने सड़क सुरक्षा, आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं और प्रशासनिक जवाबदेही को मजबूत करने पर जोर दिया। इस दौरान कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक, संगठन उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, पूर्व प्रवक्ता अभिनव बरोलिया, महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष विभा पटेल, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अभिषेक परमार और जिला संगठन महामंत्री अभिषेक शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।