फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Impact of Delhi meeting: Restructuring begins in MP Congress; first appointment made; Sanjay Kamle entrusted w

दिल्ली बैठक का असर: एमपी कांग्रेस में पुनर्गठन शुरू, हुई पहली नियुक्ति, संजय कामले को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Thu, 06 Aug 2026 08:51 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Thu, 06 Aug 2026 08:51 PM IST
सार

मध्य प्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक पुनर्गठन की शुरुआत हो गई है। डॉ. संजय कामले को परिसंपत्ति एवं संपत्ति विभाग का चेयरमैन बनाया गया है। दिल्ली बैठक के बाद भंग की गई कार्यकारिणियों के स्थान पर नई टीमों की घोषणा जल्द की जाएगी।

विज्ञापन
Impact of Delhi meeting: Restructuring begins in MP Congress; first appointment made; Sanjay Kamle entrusted w
डॉ.संजय कामले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक पुनर्गठन की प्रक्रिया के तहत मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में नई नियुक्तियों की शुरुआत कर दी है। इसी क्रम में संगठन महामंत्री डॉ. संजय कामले को प्रदेश कांग्रेस के परिसंपत्ति एवं संपत्ति विभाग का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


 दिल्ली बैठक के फैसले पर अमल
हाल ही में नई दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व की बैठक में संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने पर मंथन हुआ था। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस के विभिन्न विभागों और प्रकोष्ठों की कार्यकारिणियों को भंग कर पुनर्गठन का निर्णय लिया गया। डॉ. संजय कामले की नियुक्ति इसी प्रक्रिया का हिस्सा मानी जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-दतिया जीत के बाद कांग्रेस का दिल्ली में मंथन, कई जिलाध्यक्षों पर गिर सकती है गाज
विज्ञापन
विज्ञापन



जल्द घोषित होंगी नई कार्यकारिणियां
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में सभी विभागों और प्रकोष्ठों की नई कार्यकारिणियों की चरणबद्ध घोषणा की जाएगी। संगठन को अधिक प्रभावी, सक्रिय और जनसरोकारों से जोड़ने के उद्देश्य से यह पुनर्गठन किया जा रहा है।कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि दतिया उपचुनाव की जीत ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा किया है। अब इसी ऊर्जा को संगठनात्मक मजबूती में बदलने की रणनीति बनाई जा रही है। कांग्रेस कमेटी से लेकर ब्लॉक, मंडल और जिला स्तर तक संगठन को अधिक सक्रिय बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed