फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Investments in the energy and textile sectors to create job opportunities in MP; Torrent Group to invest ₹43,0

MP में ऊर्जा-टेक्सटाइल निवेश को रफ्तार, टोरेंट ग्रुप 43 हजार करोड़ और अरविंद लिमिटेड 1200 करोड़ लगाएगा

Wed, 12 Aug 2026 07:10 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 12 Aug 2026 07:10 PM IST
सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अहमदाबाद में टोरेंट ग्रुप और अरविंद लिमिटेड के अधिकारियों से मुलाकात कर मध्यप्रदेश में निवेश बढ़ाने पर चर्चा की। टोरेंट ग्रुप के 43 हजार करोड़ से ज्यादा के निवेश से 15 हजार से अधिक रोजगार और अरविंद के निवेश से गारमेंट सेक्टर में करीब 5000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Investments in the energy and textile sectors to create job opportunities in MP; Torrent Group to invest ₹43,0
अहमदाबाद में सीएम ने उद्योगपतियों से की चर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को गुजरात के अहमदाबाद प्रवास के दौरान टोरेंट ग्रुप और अरविंद लिमिटेड के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात कर मध्यप्रदेश में निवेश और औद्योगिक विस्तार पर चर्चा की। टोरेंट ग्रुप प्रदेश में 43 हजार करोड़ रुपए से अधिक का निवेश कर रहा है। इन परियोजनाओं से 15 हजार से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है। वहीं, अरविंद लिमिटेड द्वारा प्रदेश में तीन स्थानों पर औद्योगिक इकाइयां स्थापित की जा रही हैं। इनमें देवास के निकट बरलाई, धार स्थित पीएम मित्र पार्क और इंदौर का बेटमा शामिल हैं। मुख्यमंत्री  यादव ने टोरेंट ग्रुप एवं टोरेंट पावर लिमिटेड के चेयरमैन समीर मेहता से मुलाकात के बाद कहा कि प्रदेश की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने और मध्यप्रदेश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप का निवेश महत्वपूर्ण है। उन्होंने टोरेंट पावर को राज्य में प्रस्तावित 2800 मेगावाट ताप विद्युत क्षमता की डीबीएफओओ निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए भी आमंत्रित किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध: तेल से बनने वाले पनीर पर लगेगा प्रतिबंध; हर महीने है 900 टन की खपत
विज्ञापन


अनूपपुर में 22 हजार करोड़ की परियोजना
राज्य की दीर्घकालिक विद्युत आपूर्ति और बेसलोड क्षमता को मजबूत करने के लिए अनूपपुर में टोरेंट पावर द्वारा 1600 मेगावाट क्षमता की अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल ताप विद्युत परियोजना स्थापित की जा रही है। करीब 22 हजार करोड़ रुपए की इस परियोजना से लगभग 7000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद है। मध्यप्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के साथ 27 जनवरी 2026 को पावर परचेज एग्रीमेंट किया जा चुका है। परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण पूरा हो चुका है और एलएंडटी तथा टाटा प्रोजेक्ट्स जैसी संस्थाओं को काम सौंपा गया है। पर्यावरण एवं वन मंत्रालय की मंजूरी के बाद स्थल पर प्री-कंस्ट्रक्शन गतिविधियां जारी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा नहीं बनेगी बाधा, सीएम ने दिए जल्द निर्णय के निर्देश

पंप्ड स्टोरेज और पवन ऊर्जा में भी निवेश
छिंदवाड़ा में 1500 मेगावाट की पातालकोट पंप्ड स्टोरेज परियोजना पर काम चल रहा है। इसमें 7500 करोड़ रुपए का निवेश प्रस्तावित है और करीब 4000 रोजगार सृजित होंगे। रतलाम और उज्जैन में 250 मेगावाट क्षमता की पवन ऊर्जा परियोजना विकासाधीन है। इसमें 2000 करोड़ रुपए का निवेश और करीब 500 रोजगार का प्रावधान है। मंदसौर में टोरेंट समूह की 36 मेगावाट की पवन ऊर्जा इकाई पहले से संचालित है। इसके अलावा 800 मेगावाट क्षमता की एक और अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर परियोजना पर भी काम किया जा रहा है। इसमें 11 हजार करोड़ रुपए के निवेश से 3500 रोजगार मिलने का प्रावधान है।


भविष्य की बिजली जरूरत के लिए 2800 MW की निविदा
केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण ने वर्ष 2036-37 तक मध्यप्रदेश के लिए करीब 1900 मेगावाट अतिरिक्त ताप विद्युत आवश्यकता का आकलन किया है। इसे देखते हुए राज्य सरकार 2800 मेगावाट ताप विद्युत क्षमता की खरीद के लिए DBFOO आधार पर पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी निविदा प्रक्रिया शुरू कर रही है। मुख्यमंत्री ने टोरेंट पावर को इसमें भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। 

ये भी पढ़ें-  MP: वन्यप्राणी बोर्ड की बैठक में प्रस्तावों को मंजूरी, CM ने दूसरे राज्यों से हाथी-गैंडे लाने के निर्देश दिए

अरविंद लिमिटेड का पीएम मित्र पार्क में 1200 करोड़ निवेश
मुख्यमंत्री ने अरविंद लिमिटेड के वाइस चेयरमैन कुलीन लालभाई से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि गुजरात के सहयोग से मध्यप्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार होगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। अरविंद समूह पीएम मित्र पार्क में अगले वर्ष तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। पीएम मित्र पार्क में कंपनी करीब 1200 करोड़ रुपए का निवेश प्रस्तावित कर रही है। इसके लिए 105 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। कंपनी देवास के निकट बरलाई और इंदौर के बेटमा में भी इकाइयां स्थापित कर रही है। गुजरात के सहयोग से गारमेंट सेक्टर में मध्यप्रदेश के करीब 5000 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने पीएम मित्र पार्क में निवेश प्रक्रिया को गति देने और सीसीआईपी के तहत आवेदन प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर भी चर्चा की। निवेशकों को पूंजी अनुदान, ब्याज अनुदान, स्टाम्प एवं पंजीयन शुल्क की प्रतिपूर्ति सहित विभिन्न प्रोत्साहनों की जानकारी दी गई। 

ये भी पढ़ें-  MP News: भारी बारिश और उफनती नदियों के बीच एसडीईआरएफ-होमगार्ड ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया

जल पुन: उपयोग और सिंहस्थ के लिए संचार व्यवस्था पर चर्चा
बैठक में औद्योगिक क्षेत्रों में जल के पुन: उपयोग के लिए जीरो लिक्विड डिस्चार्ज समाधान की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। प्रदेश में विकसित किए जा रहे 90 से अधिक औद्योगिक पार्कों में कॉमन जेडएलडी सिस्टम और नगर निगमों के एसटीपी से औद्योगिक पार्कों को जोड़कर सर्कुलर वॉटर इकोनॉमी मॉडल विकसित करने के सुझाव पर विचार किया गया। सिंहस्थ-2028 में मिशन-क्रिटिकल कम्युनिकेशन नेटवर्क के उपयोग पर भी चर्चा हुई। पुलिस, सुरक्षा बल, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाओं और आयोजन प्रबंधन के लिए आधुनिक वायरलेस संचार व्यवस्था के उपयोग की संभावनाएं देखी गईं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed