सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   madhya pradesh budget 2026 27 road construction rural connectivity

MP Budget 2026: कनेक्टिविटी के लिए सड़कों पर भारी निवेश, विकास की रफ्तार को मिलेगी नई गति, जानें क्या है खास

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 18 Feb 2026 01:29 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया कि बजट खास तौर पर किसानों, युवाओं और ग्रामीण विकास पर केंद्रित है।

madhya pradesh budget 2026 27 road construction rural connectivity
मध्य प्रदेश बजट 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अपना बजट पेश कर दिया है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट भाषण की शुरुआत में कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने वाला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़क निर्माण और सुधार के लिए बड़े पैमाने पर काम किया जाएगा। इसके तहत मुख्यमंत्री मजरा टोला योजना के तहत 20,900 किलोमीटर सड़क बनाने का स्टेटस दिया गया है। साथ ही सड़क रिपेयर के लिए ₹12,690 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

Trending Videos


लोक निर्माण से लोक कल्याण

वित्त मंत्री देवड़ा ने कहा कि "लोक निर्माण से लोक कल्याण" की दिशा में प्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है। वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक 2,190 किलोमीटर सड़क निर्माण तथा उन्नयन, 992 किलोमीटर सड़क नवीनीकरण और 30 पुलों तथा रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त लगभग 3,000 करोड़ की लागत के कार्य जैसे सिक्स लेन कोलार रोड, भोपाल में गायत्री मंदिर से गणेश मंदिर तक फ्लाईओवर और दमोह नाका एलिवेटेड कॉरिडोर भी पूरा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में प्रमुख सड़क और पुल परियोजनाएं

वर्तमान में प्रदेश में 111 रेलवे ओवरब्रिज, अटेर जैतपुर मार्ग पर चंबल नदी पर उच्च स्तरीय पुल, भोपाल के संत हिरदाराम नगर में एलिवेटेड कॉरिडोर, ग्वालियर में स्वर्ण रेखा नदी पर एलिवेटेड कॉरिडोर, इंदौर में एलिवेटेड कॉरिडोर, उज्जैन में फोर लेन एलिवेटेड कॉरिडोर और महाकाल रोप-वे का निर्माण जारी है।

सड़क अधोसंरचना के लिए हाईब्रिड एन्युटी मॉडल

सड़क अधोसंरचना के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण विकास के लिए हाईब्रिड एन्युटी मॉडल अपनाया गया है। पिछले 2 वर्षों में इस मॉडल के तहत 12,676 करोड़ रुपये अनुमानित लागत वाली सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है। इसके साथ ही प्रदेश में रोड नेटवर्क मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और मजरा-टोला सड़क योजना

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में लगभग 1,500 किलोमीटर सड़क निर्माण और 7,000 किलोमीटर सड़क नवीनीकरण का लक्ष्य पूरा होगा। वहीं, मुख्यमंत्री मजरा-टोला सड़क योजना के तहत मुख्य सड़क मार्ग से जुड़ी न होने वाली बसाहटों के लिए 30,900 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए स्वीकृति दी गई है।

क्षतिग्रस्त पुलों का पुनर्निर्माण

क्षतिग्रस्त पुलों के पुनर्निर्माण के तहत 1,766 पुल और पुलियों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 4,572 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत की गई है, और वर्ष 2026-27 में 900 करोड़ रुपये का प्रावधान प्रस्तावित किया गया है।

सड़क और पुल निर्माण के लिए बजट प्रावधान

सड़कों और पुलों के निर्माण और संधारण के लिए वर्ष 2026-27 में कुल ₹12,690 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित किया गया है। यह राशि प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों को मुख्य सड़क मार्ग से जोड़ने, सुरक्षा और ग्रामीण कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए खर्च की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed