{"_id":"62f38c9f6d13f7538e2e23e8","slug":"madhya-pradesh-weather-update-today-indore-ujjain-narmadapuram-red-alert-for-excessive-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम अत्यधिक बारिश का रेड अलर्ट, भोपाल-जबलपुर में भारी वर्षा की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम अत्यधिक बारिश का रेड अलर्ट, भोपाल-जबलपुर में भारी वर्षा की चेतावनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 10 Aug 2022 04:17 PM IST
विज्ञापन
सार
मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटे बारिश के लिहाज से भारी रहने वाले हैं। मौसम विभाग ने आज रेड, ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किए हैं। साथ ही कई जिलों में वज्रपात की आशंका भी जताई गई है।
देवास जिले में कई नदियां उफान पर हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
मध्य प्रदेश में तेज बारिश का सिलसिला जारी है। बीती रात राजधानी भोपाल, इंदौर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई है। रात का तापमान भी कम हुआ है। आने वाले दो दिन तेज बारिश का सिलसिला बना रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया है यानी यहां अत्यधिक बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
मौसम केंद्र की रिपोर्ट बता रही है कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के जबलपुर, शहडोल, उज्जैन, नर्मदापुरम, भोपाल, इंदौर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर, रीवा संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर, ग्वालियर, सागर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर तथा चंबल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। गाडरवाड़ा में 17, हाटपीपल्या में 15, सोनकच्छ, टिमरनी, बरेली में 13, आगर, खिलचीपुर, सौसर, मोहखेड़ा में 12, बरघाट, बिछुआ, बैतूल, कोलार, इंदौर, खिरकिया, बाड़ी, बरौड़ में 11, किरनापुर, तिरोड़ी, लालबर्रा, छिंदवाड़ा, माखननगर, बनखेड़ी, देपालपुर, राजगढ़, घोड़ाडोंगरी में 10 सेमी तक बारिश हुई है।
अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट बता रहा है कि इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, भोपाल, शहडोल, जबलपुर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर, सागर, रीवा, चंबल, ग्वालियर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
मौसम विभाग ने आज रेड, ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किए हैं। रेड अलर्ट के मुताबिक इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम संभागों के जिलों में कहीं-कहीं अति भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। ऑरेंज अलर्ट बता रहा है कि भोपाल, जबलपुर संभागों के जिलों में डिंडौरी, अनूपपुर, सागर जिलों में कहीं-कहीं अति भारी बारिश की संभावना है। वहीं यलो अलर्ट की मानें तो इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, भोपाल, शहडोल, जबलपुर, सागर, रीवा, चंबल एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली चमकने-गिरने की आशंका जताई जा रही है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाले पांच वेदर सिस्टम एक्टिव हैं। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से लगातार मिल रही नमी से प्रदेश के कई जिलों में रुक–रुककर वर्षा का सिलसिला जारी है। जानकारों ने बताया कि मानसून ट्रफ भी मध्य प्रदेश में अपनी सामान्य स्थिति से नीचे है। बंगाल की खाड़ी से अवदाब का क्षेत्र आगे बढ़ने लगा है। बुधवार को छत्तीसगढ़ में पहुंचने की संभावना है। इसके कारण भी वर्षा की गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना है। कुछ जिलों में अतिवृष्टि होने की भी आशंका है।
मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो कई जिलों में अधिकतम तापमान लुढ़का है। 25 डिग्री के पास तक जा पहुंचा है। वहीं रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे ठंडी रात खरगोन में रही। यहां 19.4 डिग्री तापमान रहा। मंडला प्रदेश में सबसे गर्म बना हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दो दिन मौसम ऐसा ही बना रहने की संभावना है। देवास जिले में रात भर हुई बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त किया। जिले के कई नदी नाले उफान पर हैं तो कई मार्ग बंद हो चुके हैं। शहर की कॉलोनियों में हुई जलजमाव की स्थिति है। क्षिप्रा डेम पर 3-3 मीटर की हाईट पर 5 गेट खोले गए हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X