पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Mahila Congress holds 'Sadbuddhi Yajna' in Bhopal: Demands accounting of Ram Mandir donations; Digvijaya says

भोपाल में महिला कांग्रेस का सद्बुद्धि यज्ञ: राम मंदिर चंदे के हिसाब की मांग,दिग्विजय बोले-अयोध्या कोर्ट जाएंगे

Fri, 03 Jul 2026 03:31 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Fri, 03 Jul 2026 03:31 PM IST
सार

भोपाल में महिला कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे में कथित अनियमितताओं को लेकर माता मंदिर के पास सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास किया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्होंने राम मंदिर के लिए 1.11 लाख रुपये का चंदा दिया था और कथित गड़बड़ी के मामले में अयोध्या की अदालत में मुकदमा दायर करेंगे। 

विज्ञापन
Mahila Congress holds 'Sadbuddhi Yajna' in Bhopal: Demands accounting of Ram Mandir donations; Digvijaya says
सद्बुद्धि यज्ञ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 अयोध्या राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे में कथित अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को राजधानी भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के पास सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास किया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन

प्रधानमंत्री की सद्बुद्धि के लिए किया यज्ञ
महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया ने कहा कि यज्ञ प्रधानमंत्री की सद्बुद्धि के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने हमेशा प्रजा के हित को सर्वोपरि रखा, लेकिन आज देश में आम जनता, महिलाएं और गरीब वर्ग परेशान हैं। उनका आरोप था कि सरकार मंदिर निर्माण को प्राथमिकता दे रही है, जबकि जनता की मूल समस्याएं अनदेखी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह बोले- 1.11 लाख का चंदा दिया, अब कोर्ट में करेंगे वाद
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए 1 लाख 11 हजार रुपये का चंदा दिया था और इसकी रसीद व चेक की प्रति आज भी उनके पास सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि 5 या 6 जुलाई को अपने वरिष्ठ अधिवक्ता से चर्चा के बाद अयोध्या जाकर अदालत में वाद दायर करेंगे।


चंदे की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग
दिग्विजय सिंह ने कहा कि यदि जांच में वित्तीय अनियमितता सामने आती है तो ट्रस्ट के जिम्मेदार पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान राम के नाम पर देशभर के श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ दान दिया है, इसलिए उस राशि का पूरा हिसाब सार्वजनिक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि अदालत में वित्तीय गड़बड़ी साबित होती है तो वह अपना चंदा वापस लेकर किसी मान्यता प्राप्त धार्मिक पीठ या शंकराचार्य के न्यास को दान करेंगे।

यह भी पढ़ें-भूमि विकास नियमों में बदलाव की तैयार, छोटे प्लॉट पर बड़े घर बनाने का मिलेगा मौका

मैं सनातन धर्म का पालन करने वाला व्यक्ति हूं
दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन पर धर्म विरोधी होने के आरोप लगाए जाते हैं, जबकि वह स्वयं सनातन परंपरा का पालन करते हैं। उन्होंने कहा कि वह नियमित धार्मिक अनुष्ठान करते हैं, एकादशी का व्रत रखते हैं और नर्मदा परिक्रमा भी कर चुके हैं।पूर्व मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) से भी धार्मिक चंदे और गुरुदक्षिणा के उपयोग का सार्वजनिक हिसाब देने की मांग की। उन्होंने धार्मिक संस्थाओं के संचालन में पारदर्शिता जरूरी बताते हुए महाकाल मंदिर परिसर की जमीन से जुड़े अपने पुराने आरोप भी दोहराए।

यह भी पढ़ें-मानसून ने पकड़ी रफ्तार, एमपी में चार दिन होगी भारी बारिश, खंडवा और हरदा में रेड अलर्ट

राम मंदिर ट्रस्ट पर भी उठाए सवाल
दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर ट्रस्ट के गठन, पदाधिकारियों की नियुक्ति और प्राण प्रतिष्ठा की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इस विषय पर कई संत और शंकराचार्य पहले भी आपत्तियां जता चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने घर के बाहर एक तख्ती लगाएंगे, जिस पर लिखा होगा।मेरे घर में चंदा चोरों का प्रवेश निषिद्ध है। साथ ही लोगों से धार्मिक चंदे के उपयोग में पारदर्शिता की मांग करने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed