फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Mohan Cabinet: Approval of schemes worth more than 30 thousand crores, Bandol and Nemawar group water scheme a

मोहन कैबिनेट: 30 हजार करोड़ से ज्यादा की योजनाओं को मंजूरी, बंडोल और नेमावर समूह जल योजना को भी मंजूरी

Wed, 20 May 2026 07:42 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 20 May 2026 07:42 PM IST
सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में किसानों, महिलाओं, श्रमिकों और बुजुर्गों से जुड़ी कई बड़ी योजनाओं को मंजूरी दी गई। सरकार ने 30 हजार करोड़ रुपये से अधिक के विकास और जनकल्याण प्रस्तावों को स्वीकृति दी है।
 

विज्ञापन
Mohan Cabinet: Approval of schemes worth more than 30 thousand crores, Bandol and Nemawar group water scheme a
सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय में हुई कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के विकास, किसानों, कर्मचारियों, महिलाओं, श्रमिकों और बुजुर्गों से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए। कैबिनेट ने कुल 30 हजार 55 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं और कार्यक्रमों को मंजूरी दी। कैबिनेट ने किसानों के हित में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए 11 हजार 608 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मंजूर की। यह योजना अगले पांच वर्षों तक जारी रहेगी। सरकार ने यह भी तय किया है कि पात्र किसानों को हर मौसम में न्यूनतम 1000 रुपये का दावा भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। वृद्धजनों, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों की पेंशन योजनाओं के लिए 15 हजार 184 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। पात्र हितग्राहियों को प्रतिमाह 600 रुपये पेंशन मिलती रहेगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP Transfer Policy 2026: मोहन सरकार ने दी तबादला नीति को मंजूरी,1 जून से 15 जून तक होंगे स्थानांतरण
विज्ञापन


सिवनी की बंडोल और देवास की नेमावर समूह जल प्रदाय योजनाओं के लिए 593 करोड़ रुपये से अधिक की संशोधित प्रशासनिक मंजूरी दी गई। इन योजनाओं से कई गांवों और नई बसाहटों को पेयजल सुविधा से जोड़ा जाएगा। महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं के लिए 156 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इसमें चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, पॉक्सो पीड़ित सहायता योजना और शौर्य दल योजना शामिल हैं। नए जिलों और रेलवे स्टेशनों पर हेल्प डेस्क भी शुरू किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा के परिवार को अदालत से लगा झटका, दोबारा पोस्टमार्टम करने की मांग खारिज

लोक सेवा गारंटी अधिनियम के संचालन के लिए 360 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसके तहत प्रदेश में लोक सेवा केंद्र, सीएम हेल्पलाइन और ऑनलाइन सेवाओं को मजबूत किया जाएगा। वर्तमान में प्रदेश में 733 सेवाएं अधिसूचित हैं, जिनमें से 637 सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं। कैबिनेट ने श्रमिक कल्याण योजनाओं के लिए 1779 करोड़ रुपये मंजूर किए। इसके अलावा अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के संचालन और शोध कार्यों के लिए 373 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed