सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Monalisa: Sanoj Mishra claims a big conspiracy against Monalisa, Farhan is a PFI agent, and the Kerala governm

Monalisa Controversy: सनोज मिश्रा का दावा-मोनालिसा को लेकर साजिश, फरहान पर गंभीर आरोप; केरल सरकार पर भी सवाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 19 Mar 2026 04:49 PM IST
विज्ञापन
सार

निर्देशक सनोज मिश्रा ने मोनालिसा और फरहान की शादी को लेकर साजिश का आरोप लगाया और जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि इस मामले की जानकारी उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव को भी दी है।

Monalisa: Sanoj Mishra claims a big conspiracy against Monalisa, Farhan is a PFI agent, and the Kerala governm
निर्देशक सनोज मिश्रा के बड़े आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के खरगोन के पर्यटन स्थल महेश्वर की वायरल गर्ल मोनालिसा सुर्खियों में हैं। मोनालिसा के फरहान खान से शादी के बाद उसका पूरा परिवार दुखी और नाराज हैं। फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' के निर्देशक सनोज मिश्रा मोनालिसा के परिवार के साथ भोपाल आए। उन्होंने दावा किया कि उनकी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात हुई है। उन्होंने माेनालिसा की फरहान से शादी को बड़ी साजिश बताते हुए आरोप लगाया कि फरहान पीएफआई का एजेंट हैं। उन्होंने कहा कि इसमें केरल सरकार भी मिली हुई हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने पूरी मामले की पीएफआई के एंगल से जांच की मांग की हैं। 
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  MP: मुकेश मल्होत्रा बने रहेंगे विधायक, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर दी अंतरिम राहत, अगली सुनवाई 23 जुलाई को
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्र को लेकर भ्रम की स्थिति, जांच की मांग 
मिश्रा ने दावा किया कि मिश्रा का दावा है कि मोनालिसा की उम्र को लेकर भ्रम की स्थिति बनाई जा रही है। उनके अनुसार, मीडिया में दिखाए जा रहे दस्तावेज़ सही नहीं हैं और पूरे मामले की सच्चाई जानने के लिए मेडिकल जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट हो सकेगा कि वह बालिग हैं या नहीं। फिल्ममेकर ने यह भी आरोप लगाया कि मोनालिसा के आसपास कुछ लोग सक्रिय हैं, जिन्होंने उन्हें उनसे दूर कर दिया है। उनका कहना है कि उन्हें अभिनेत्री से खुलकर बात तक नहीं करने दी गई और ब्रेनवॉश कर लव जिहाद किया और परिवार से भी दूर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि यह महाकुंभ को बदनाम करने की साजिश हैं। 

ये भी पढ़ें- MP News: विक्रम संवत 2083 का आगाज, सीएम ने सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर की दिन की शुरुआत, प्रदेशभर में भव्य आयोजन
 
मोनालिसा को विदेश ले जाने की आशंका 
सनोज मिश्रा ने आशंका जताई कि मोनालिसा को विदेश ले जाने की योजना बनाई जा रही है, यह बहुत बढ़ा षड्यंत्र है। उन्होंने कहा कि मैंने उसको विदेश ले जाने के लिए कहा तो मुझे मना कर दिया गया और अब उसका अचानक पासपोर्ट बनवा दिया गया। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि सच्चाई सामने आ सके और किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed