Besharam Rang: दीपिका की बिकिनी के रंग पर बवाल, MP में फिल्म की रिलीज खतरे में, गृहमंत्री मिश्रा ने दी चेतावनी
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पठान फिल्म के गीत बेशर्म रंग में फिल्माए गए दृश्यों पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि अगर वेशभूषा न बदली तो MP में फिल्म की रिलीज पर विचार करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म पठान रिलीज से पहले ही विवादों से घिर आई है। फिल्म के गीत 'बेशर्म रंग' को हाल ही में रिलीज किया गया है। इसे लेकर मिश्रित प्रतिक्रिया मिल रही है। इस गाने में दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान के सेंसुअस डांस स्टेप्स को ट्रोल किया जा रहा है। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तो कह दिया कि अगर वेशभूषा में बदलाव नहीं किया तो फिल्म को रिलीज होने देना है या नहीं, इस पर विचार करेंगे।
इस गाने में दीपिका पादुकोण बेहद बोल्ड और इरोटिक नजर आ रही है। दो दिन पहले रिलीज हुए इस गाने में दीपिका बिकिनी में नजर आ रही है, वह भी भगवा रंग की। इस वजह से सोशल मीडिया पर एक वर्ग उनकी खिंचाई कर रहा है। वहीं, इस गाने पर जैन के मरीबा गाने की धुन चुराने और सेंसुअस डांस स्टेप्स भी चुराने के आरोप लग रहे हैं। इस बीच, मध्यप्रदेश में इसकी रिलीज खटाई में पड़ती नजर आ रही है।
क्या कहा नरोत्तम मिश्रा ने
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि गाने में प्रयुक्त गई वेशभूषा प्रथमदृष्टया बेहद आपत्तिजनक है। साफ दिख रहा है कि दूषित मानसिकता के कारण फिल्माया गया यह गाना है। वैसे भी दीपिका पादुकोण जी टुकड़े-टुकड़े गैंग की समर्थक रही है जेएनयू वाले मामले में। इस वजह से मैं यह निवेदन करूंगा कि इसके दृश्यों को ठीक करें। वेशभूषा को ठीक करें अन्यथा मध्यप्रदेश में इस फिल्म को अनुमति दी जाए या न दी जाए, यह विचारणीय प्रश्न होगा।
फिल्म #Pathan के गाने में टुकड़े-टुकड़े गैंग की समर्थक अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की
वेशभूषा बेहद आपत्तिजनक है और गाना दूषित मानसिकता के साथ फिल्माया गया है।
गाने के दृश्यों व वेशभूषा को ठीक किया जाए अन्यथा फिल्म को मध्यप्रदेश में अनुमति दी जाए या नहीं दी जाए,यह विचारणीय होगा। pic.twitter.com/Ekl20ClY75 — Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) December 14, 2022
क्या मिल रही है रिएक्शन
सोशल मीडिया पर दीपिका के भड़कीले कपड़ो को लेकर आपत्ति उठाई जा रही है। सोशल मीडिया यूजर्स ने शाहरुख खान पर भगवा रंग को बदनाम करने का इल्ज़ाम लगाया है। एक यूजर अभय प्रताप सिंह ने लिखा कि "शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ में पवित्र भगवा रंग को ‘बेशर्म रंग’ बताते हुए अश्लील चित्रण किया जा रहा है। एक तरफ शाहरुख खान माता वैष्णो देवी जा रहे हैं, दूसरी तरफ भगवा को ‘बेशरम रंग’ बताकर अश्लील दृश्य फिल्मा रहे हैं।"
फिल्म का नाम: पठान
— Abhay Pratap Singh (बहुत सरल हूं) (@IAbhay_Pratap) December 13, 2022
गाने का नाम: बेशर्म रंग
रंग: भगवा
शाहरुख की फिल्म #Pathan में पवित्र भगवा रंग को बेशर्म रंग बताते हुए ये अश्लील चित्रण किया जा रहा है.
एकतरफ शाहरुख खान माता वैष्णो देवी जा रहे हैं, दूसरी तरफ भगवा को बेशर्म रंग बताकर अश्लील दृश्य फिल्मा रहे हैं. pic.twitter.com/F6nAD7faDL
भाजपा नेता अरुण यादव ने भी बायकॉट पठान हैशटैग का समर्थन करते हुए शाहरुख पर हमला बोला है। कुछ अन्य यूजर्स ने भी फिल्म के नाम, दीपिका की पोशाक और गाने के बोल को जोड़कर भगवा को बदनाम करने का आरोप लगाया है।
पठान फ़िल्म में हक्ले ने हीरोइन को भगवा रंग की पोशाक पहनाई और गाने का नाम बेशरम रंग रख दिया#BoycottPathaan pic.twitter.com/mSlzcTWJ3u
— Arun Yadav 🇮🇳 (@beingarun28) December 13, 2022
फ़िल्म का नाम – पठान
— Arpita Shaivya (@arpispeaks) December 13, 2022
हीरोइन के पोशाक का रंग – भगवा
और गाना है – बेशर्म रंग#BoycottPathanMovie #BoycottBollywood pic.twitter.com/FXwvbk9408
एक यूजर ने लिखा कि फिल्म में शाहरुख खान मुस्लिम पठान हैं, जो हरे रंग का शर्ट पहनकर भगवा रंग के कपड़े पहनी हिंदू लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। यह ‘लव जिहाद’ और गज़वा-ए-हिंद है। इस फिल्म का बायकॉट किया जाना चाहिए।
In #BeshramRang song #DeepikaPadukone is shown wearing saffron clothes & doing cheap vulgar acts. Bollywood is deliberately making fun of divine color of Hinduism. while #Pathaan SRK is wearing green clothes. This is also hidden agenda of #LoveJihad.
— Shanavi (@ShinyGirl111) December 12, 2022
Boycott #BollywoodKiGandagi pic.twitter.com/VZak4uQnxd
