फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: MP carving a new identity in sports; CM Yadav says preparations are underway to make Bhopal the sport

MP News: एमपी खेलों में बना रहा नई पहचान, सीएम यादव बोले-भोपाल को खेलों की राजधानी बनाने की तैयारी

Sun, 16 Aug 2026 06:36 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 16 Aug 2026 06:36 PM IST
सार

मध्यप्रदेश सरकार भोपाल को खेलों की राजधानी बनाने की दिशा में काम कर रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में स्टेडियम विकसित करने की योजना बनाई जा रही है।

विज्ञापन
MP News: MP carving a new identity in sports; CM Yadav says preparations are underway to make Bhopal the sport
सीएम यादव ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश खेलों के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है और सरकार भोपाल को देश की खेल राजधानी के रूप में विकसित करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री रविवार को भोपाल के बड़े तालाब स्थित बोट क्लब में आयोजित तीसरी राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों के साथ विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में नेशनल सेलिंग स्कूल, भोपाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। गोवा की टीम दूसरे और सिकंदराबाद की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में देश के 12 सेलिंग क्लबों के 87 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: निवेश की नई तैयारी में जुटी सरकार, भोपाल में होने वाली जीआईएस के लिए विभागवार बनेगा एक्शन प्लान
विज्ञापन


प्रदेश में 18 खेलों से जुड़ी 11 अकादमियां चल रही 
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में प्रदेश के खेल प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। कभी राष्ट्रीय स्तर पर 16वें और 17वें स्थान के बीच रहने वाला मध्यप्रदेश अब तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। यह उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत और सरकार की खेल नीति का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 18 खेलों से जुड़ी 11 अकादमियां संचालित हो रही हैं। सरकार प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में स्टेडियम विकसित करने की योजना पर काम कर रही है, ताकि हर क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: खरीफ फसलों के लिए जरूरी खाद अब 17 अगस्त से मिलेगी, तीन दिन तक बंद रही थी बिक्री

भोपाल में खेल सुविधाओं का लगातार विस्तार कर रहे: सारंग 
मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल की झीलें जल क्रीड़ाओं के लिए बेहतर अवसर प्रदान करती हैं। सेलिंग, रोइंग, कायकिंग और केनोइंग जैसे खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उनका कहना था कि सरकार का लक्ष्य केवल प्रतियोगिताओं का आयोजन करना नहीं, बल्कि खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि भोपाल में खेल सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शहर में खेल संग्रहालय स्थापित करने की भी योजना है। समारोह के दौरान कॉमनवेल्थ गेम्स और अन्य राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।

इन खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित 
मुख्यमंत्री और खेल मंत्री रंग ने चैम्पियनशिप की विजेता भोपाल टीम और उपविजेता गोवा की टीम को पुरस्कृत किया। मुख्यमंत्री ने विजेता टीम के खिलाड़ियों वासु चन्द्रवंशी, माही वर्मा, तुलसी पटले, एकलव्य बाथम, वंशिका सिकरवार, इयान पाटीदार, प्रार्थना भोई, अंकित सिसौदिया, समर पंचेश्वर एवं सिद्धि टंडन सहित टीम के सभी प्रशिक्षकों श्री जीएल यादव, राम मिलन, नरेन्द्र एस राजपूत एवं अनिल शर्मा को मंच से पुरस्कृत किया। इस अवसर पर ग्लासगो में हाल ही में सम्पन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स - 2026 के प्रतिभागी मध्यप्रदेश के विजेता खिलाड़ियों कुमारी यामिनी मौर्य (जूडो-रजत पदक),  समरदीप सिंह गिल (एथलेटिक्स-पुरुष शॉट पुट-सातवां स्थान), देवकुमार मीणा (एथलेटिक्स-पुरुष पोल वॉल्ट-चौथा स्थान) एवं कुलदीप कुमार (एथलेटिक्स-पुरुष पोल वॉल्ट-छठा स्थान) को सम्मानित किया। इसी प्रकार सीनियर कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैम्पियनशिप 2026 में भारतीय महिला ईपीईई टीम ने स्वर्ण पदक एवं ईपीईई एकल स्पर्धा में रजत पदक हासिल करने वाली खिलाड़ी  खुशी दाभाड़े को भी सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने सोलहवी हॉकी इंडिया जूनियर चैम्पियनशिप में रजत पदक विजेता हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों सर्वश्री करन गौतम, आयुष रजक, सोहेल अली, आनंद यादव, लव, विश्वेश सिंह ठाकुर, अशिर आदिल, राजवीर, हर्ष, शुभान, नवीन इक्का, तोहिद को सम्मानित किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed